ऑक्सीजन रेगुलेटर, फ्लो मीटर, ह्यूमीडीफायर्स तथा एनआरबी मास्क स्टोर करने पर रोक

by
शुक्रवार तक एसडीएम या दवा निरीक्षक के पास जमा करना होगा स्टॉक
ऊना – जिला प्रशासन ऊना ने ऑक्सीजन सिलेंडर के बाद अब इसके साथ इस्तेमाल होने वाले रेगुलेटर, फ्लो मीटर, ह्यूमीडीफायर्स तथा एनआरबी मास्क स्टोर करने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि कोई भी डीलर, दवा विक्रेता तथा चिकित्सीय उपकरण सप्लाई करने वाले एजेंसी या अन्य व्यक्ति घर अथवा किसी अन्य व्यावसायिक स्थान पर इन उपकरणों को स्टोर नहीं कर सकता। सभी के लिए इन उपकरणों की जानकारी ईमेल-आईडी ddmauna@gmail.com अथवा dc-una-hp@nic.in पर देनी अनिवार्य है।
राघव शर्मा ने कहा कि रेगुलेटर, फ्लो मीटर, ह्यूमीडीफायर्स तथा एनआरबी मास्क रखने वाले सभी व्यक्तियों को 7 मई यानी शुक्रवार तक अपना स्टॉक संबंधित एसडीएम या दवा निरीक्षक के पास जमा करना होगा। ऐसा न करने पर यह उपकरण जब्त कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में दवा निरीक्षक तथा डीएफएससी ऊना को स्टॉक की जांच करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे तथा आदेशों की अवहेलना करने पर कार्रवाई के लिए एसडीएम, दवा निरीक्षक तथा डीएफएससी अधिकृत होंगे। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

टेली कॉलर के 275 पदों के लिए 7 फरवरी को होगा इंटरव्यू

बिलासपुर 03 फरवरी – जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने बताया कि मै. इंडक्टिव सिक्योरिटी फंक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड हि.प्र. द्वारा टेली कॉलर के 275 पदों के लिए 7 फरवरी को प्रातः 10 बजे से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दीवाली की रात जिला ऊना में पांच अग्निकांड

रोहित जसवाल । ऊना :  दीवाली के दिन व रात को ऊना जिला में पांच अग्निकांड हुए है । ऊना के गांव अपर वसाल में दिवाली के दिन आग लगने से पीड़ित रमेश कुमार...
हिमाचल प्रदेश

पट्टा ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया पूरी : पंचायती राज में विभिन्न पदों के लिए 552 प्रत्याशियों ने जताई दावेदारी

पट्टा मेहलोग 11 मई, (तारा) : विकास खंड पट्टा की विभिन्न पंचायतों में नामांकन के आखिरी दिन अनेक भावी उम्मीदवारों ने दलबल के साथ अपने नामांकन दाखिल किए। चुनाव अधिकारी पट्टा ब्लॉक कुलदीप सिंह ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला हमीरपुर में जमीन इंतकाल के 2596 मामलों का सत्यापन

हमीरपुर 31 अक्तूबर। आम लोगों के जमीन से संबंधित मामलों, विशेषकर इंतकाल के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 30 और 31 अक्तूबर को आयोजित किए गए इंतकाल दिवस के दूसरे...
Translate »
error: Content is protected !!