ऑनलाइन कट जाएगा चालान : शुरू हो गया ये नया सिस्टम ….गाड़ी से हिमाचल जा रहे हो तो न करें ये गलती

by

एएम नाथ। शिमला/ चंडीगढ़ : गर्मियों की छुट्टी में लोग घूमने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों का रुख करते हैं. इन दिनों पर्यटक हरी-भरी वादियों में अपनी छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं।

ऐसे में अगर आप छुट्टियों में हिमाचल प्रदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक गलती बिलकुल न करें. वरना ये गलती आपकी जेब पर असर डाल सकती है. इसलिए हिमाचल आने से पहले अपनी गाड़ी के सभी डॉक्यूमेंट्स चेक कर लें. क्योंकि अब यहां टोल प्लाजा पर वाहनों की ऑनलाइन चेकिंग हो रही है।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन सिस्टम शुरू हो गया है. ऐसे में हिमाचल आने वाले सभी लोगों को अपनी गाड़ी के सभी जरूरी दस्तावेज तैयार और पूरे रखने होंगे. वरना आपका चालान कट सकता है. हिमाचल आने से पहले ये चेक करे लें कि कहीं आपकी गाड़ी के डॉक्यूमेंट्स एक्सपायर तो नहीं हुए हैं. अगर ऐसा हुआ और आपने चेक नहीं किया तो आपका ऑनलाइन ही चालान कट जाएगा।

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी

हिमाचल में आने वाली गाड़ी जैसे ही टोल प्लाजा पर पहुंचेगी और उसके पास सही दस्तावेज नहीं होंगे, तो चालान कटेगा. ई-डिटेक्शन सिस्टम के तहत अगर किसी गाड़ी की पासिंग नहीं हुई है. गाड़ी ने टोकन टैक्स नहीं दिया है. एसआरटी का भुगतान नहीं किया गया है या फिर गाड़ी की फिटनेस खत्म हो गई है. इसके अलावा इंश्योरेंस खत्म हो गया है तो वाहन का चालान कट सकता है. इसलिए ये सभी दस्तावेज ध्यान से चेक करें।

टोल से गुजरते ही आ जाएगा मैसेज

ये सिस्टम 1 मई से लागू हो गया है. ऐसे में जिन भी गाड़ियों के पास ये डॉक्यूमेंट्स नहीं होंगे तो जैसे ही वह गाड़ी हिमाचल में टोल से गुजरेगी. वैसे ही गाड़ी के चालान कटने का मैसेज रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आ जाएगा. टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन सिस्टम बिना दस्तावेज के गुजरने वाले वाहनों की पहचान फास्ट टैग से लिए गए डेटा के आधार पर करेगा. ये सिस्टम सरकार को टोल प्लाजा पर नाकाबंदी के नाम पर वाहन चालकों से अवैध वसूली की शिकायत मिलने के बाद लागू किया गया. अब इसी पर रोक लगाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन सिस्टम लागू किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

धोखाधड़ी करने तथा धमकीयां देने के मामले में भाई बहन नामजद

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर सगाई कर शादी से मना करने पर एक भाई बहन पर धोखाधड़ी स्मेत विभिन्न धराओं तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी होशियारपुर को 08 जुलाई...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

26 साल से लोकसभा चुनावों में यहां लगातार कमल अपनी खुशबू बिखेर रहा : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में होगी कांग्रेस-भाजपा की कड़ी परीक्षा

अब जनता कितनी सुखी महसूस करती है, यह चुनाव नतीजे बताएंगे एएम नाथ। हमीरपुर  :    इस बार होने जा रहे लोकसभा चुनाव हों या प्रस्तावित विधानसभा सीटों के उपचुनाव, 17 विधानसभा क्षेत्रों वाले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिपकी-ला के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने के लिए राज्य सरकार केंद्र से आग्रह करेगी : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इनर लाइन पोस्टों को समाप्त करने का मामला उठाया जाएगा-मुख्यमंत्री

 एएम नाथ। किन्नौर :  हिमाचल प्रदेश किन्नौर जिला से शिपकी-ला के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने का मामला केंद्र सरकार के समक्ष रखेगा। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां...
article-image
पंजाब

कस्टडी में मां को सौंपा बच्चा, तो पिता से लिपटकर रोया

ग्वालियर के भितरवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोर्ट के फैसले के बाद एक मासूम बच्चे को उसकी मां को सौंपा जा रहा है। इस भावुक पल में बच्चा अपने पिता...
Translate »
error: Content is protected !!