ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही हिम गौरव आईटीआई में दाखिले के लिए उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़

by

संतोषगढ़ :  18 जुलाई  : हिमाचल प्रदेश में आईटीआई ट्रेडों में दाखिले के लिए 13 जुलाई को ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल खुलते ही छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला है  लंबे समय से आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों ने अब अपनी पसंद के ट्रेड में दाखिले के लिए संस्थानों का रुख करना शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में शनिवार को संतोषगढ़ स्थित भारत सरकार एवं हिमाचल सरकार की क्राफ्ट ट्रेनिंग स्कीम (CTS) के अंतर्गत संचालित हिम गौरव आईटीआई में दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ी  बड़ी संख्या में विद्यार्थी संस्थान में पहुंचे और यहां चल रहे विभिन्न आईटीआई ट्रेडों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रुचि और पसंद के अनुसार ट्रेड का चयन करते हुए दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीकरण करवाया। कई छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ भी संस्थान पहुंचे और उन्होंने ट्रेड, प्रशिक्षण, फीस, दाखिले की प्रक्रिया तथा भविष्य में रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी ली  हिम गौरव आईटीआई के महाप्रबंधक संजय जोशी ने बताया कि संस्थान में इस वर्ष इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, फिटर, वेल्डर, प्लंबर और डीजल मैकेनिक ट्रेडों में दाखिले शुरू हो गए हैं। इन सभी ट्रेडों में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी का दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।उन्होंने बताया कि हिम गौरव आईटीआई में केवल हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के किसी भी राज्य के छात्र-छात्राएं दाखिला ले सकते हैं। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी यहां संचालित आईटीआई ट्रेडों में प्रवेश लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।संजय जोशी ने बताया कि आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया 1 अगस्त तक जारी रहेगी। उन्होंने इच्छुक छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से अपील की कि वे दाखिले की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपनी पसंद के आईटीआई ट्रेड में प्रवेश के लिए आवेदन करें। उन्होंने कहा कि पोर्टल खुलने के साथ ही विद्यार्थियों का हिम गौरव आईटीआई में पहुंचना शुरू हो गया है और आने वाले दिनों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अटारी बार्डर बंद होने पर पंजाब के व्यापारियों की प्रतिक्रिया… व्यापार पर असर पड़ेगा, फिर भी हम प्रधानमंत्री मोदी के निर्णय के साथ

अमृतसर : केन्द्र सरकार द्वारा भारत-पाकिस्तान अटारी बार्डर पर वाणिज्यिक आवागमन अनिश्चित काल के लिए रोकने के फैसले के बाद, पंजाब भर के ट्रेड संगठनों में हलचल है। राज्य के सबसे सक्रिय व्यावसायिक कॉरिडोरों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

24 अक्टूबर को होगा चम्बा में जिला स्तरीय रेड क्रॉस मेला

रेड क्रॉस मेले में स्वास्थ्य, स्वच्छता और पौष्टिक आहार का संदेश रेड क्रॉस मेले में रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों की भी होगी भागीदारी एएम नाथ। चंबा : जिला स्तरीय रेड क्रॉस मेले का आयोजन 24...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने किया 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास : सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा संस्थान, आधा हिमाचल होगा इससे कवर

धर्मशाला । कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज बुद्धवार को शाहपुर में 1 करोड़ 75 लाख की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास कर भूमिपूजन किया। उन्होंने इसके बाद...
हिमाचल प्रदेश

पदों के लिए साक्षात्कार पांच जनवरी को : सिक्योरिटी गार्ड, सेल्समैन, अकाउंटेंट, ब्यूटीशियन और सामान्य ड्यूटी के पद

ऊना : मैसर्ज सेफ फ्यूचर कंपलीट सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड सुंदरनगर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड, सेल्समैन, अकाउंटेंट, ब्यूटीशियन और सामान्य ड्यूटी के विभिन्न पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!