ऑपरेशन प्रहार-3.0 में 3,949 गिरफ्तार : पंजाबभर में 5,448 ठिकानों पर छापेमारी

by

चंडीगढ़ : 42 गैंगस्टर और सहयोगी, 1,201 नशा तस्कर पकड़े; 958 एफआईआर दर्ज, 262 वाहन जब्तचंडीगढ़, 18 जुलाई (हि.स.)। ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 16 दिवसीय खुफिया सूचना आधारित ऑपरेशन प्रहार-3.0 सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

अभियान के दौरान पुलिस ने गैंगस्टरों, उनके सहयोगियों, नशा तस्करों और वांछित अपराधियों से जुड़े 5,448 स्थानों पर छापेमारी कर 3,949 लोगों को गिरफ्तार किया।पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जनता का भरोसा मजबूत करना, पुलिस की मौजूदगी बढ़ाना और संगठित अपराध, नशा तस्करी तथा गैंगस्टर नेटवर्क को निर्णायक झटका देना था। कार्रवाई को चरणबद्ध तरीके से चलाया गया और प्रत्येक दिन एक पुलिस रेंज या कमिश्नरेट को विशेष रूप से कवर किया गया।ऑपरेशन में 10,401 पुलिसकर्मियों की 2,000 से अधिक टीमों को तैनात किया गया। इस दौरान 958 एफआईआर दर्ज की गईं, 1,520 लोगों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई और 262 वाहनों को जब्त किया गया।विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था प्रवीण सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में 42 गैंगस्टर और उनके सहयोगी, 1,201 नशा तस्कर एवं पेडलर, 119 भगोड़े अपराधी और 2,587 वांछित आरोपी शामिल हैं।पुलिस टीमों ने 12 हथियार, 10.47 किलोग्राम हेरोइन, 1.50 किलोग्राम अफीम, 30 किलोग्राम गांजा, 259 किलोग्राम भुक्की और 21,746 नशीली गोलियां एवं कैप्सूल बरामद किए। इसके अतिरिक्त 646.25 लीटर लाहन, 1,243.5 लीटर अवैध शराब और 4.03 लाख रुपये की ड्रग मनी जब्त की गई। चोरी के वाहन, मोबाइल फोन, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।अभियान के दौरान रंगदारी, वाहन चोरी, अवैध नशा मुक्ति केंद्रों, फार्मास्यूटिकल दवाओं की गैरकानूनी बिक्री और नकली शराब से जुड़े कई आपराधिक मॉड्यूल का भी पर्दाफाश किया गया।डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान तब तक पूरी ताकत से जारी रहेगा, जब तक पंजाब से गैंगस्टरवाद का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता। उन्होंने खन्ना, बठिंडा, जालंधर कमिश्नरेट, होशियारपुर और मानसा पुलिस के प्रदर्शन की सराहना की।पंजाब पुलिस ने लोगों से एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गैंगस्टरों और संगठित अपराध से संबंधित जानकारी साझा करने की अपील की है। पुलिस ने सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत के बयान पर सियासी उबाल : किसानों को भाजपा सांसद द्वारा बलात्कारी और विदेशी ताकतों का नुमाइंदा कहना भाजपा की किसान विरोधी नीति और नीयत का एक और सबूत – राहुल गांधी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के किसानों से जुड़े विवादित बयान से सियासी बवाल मचा हुआ है. संयुक्त किसान मोर्चा के अलावा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य दल...
article-image
पंजाब

नगर परिषद की ओर से ठोस कचरा प्रबंधन की व्यवस्था लागू – मुकेरियां शहर में गंदगी की समस्या पर नियंत्रणः ई.ओ मुकेरियां

मुकेरियां, 13 सितंबर : मुकेरियां शहर में गंदगी और कचरे के ढेरों को लेकर हाल ही में उत्पन्न समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद ने ठोस कचरा प्रबंधन की व्यवस्था लागू की है। कार्यकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अपनी बहन और देश की बेटी के लिए प्रधानमंत्री को पद्मश्री लौटा दूंगा : वीरेंद्र सिंह (गूंगा पहलवान)

नई दिल्ली : पहलवान बजरंग पूनिया के बाद सासरोली निवासी वीरेंद्र सिंह (गूंगा पहलवान) ने भी पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का एलान कर दिया है। उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डाली है।...
article-image
पंजाब

गांव बिंजो में 14 वा विशाल वार्षिक मां भगवती जागरण 11 अक्टूबर कों करवाया जा रहा: समूह प्रबंधक

 विशाल जागरण में  प्रगट प्रेमी,बलराज बिलगा और सरबजीत सर्व महामाई का गुणगान करेंगे : समूह प्रबंधक होशियारपुर: दलजीत अजनोहा –  जिला होशियारपुर के गांव बिंजों में  जय  मां भगवती शीतला मंदिर कमेटी  गांव बिंजों...
Translate »
error: Content is protected !!