ऑपरेशन लोट्स नहीं ऑपरेशन केजरीवाल चल रहा पंजाब में : पंजाब में भाजपा लगाएगी लोगों की विधानसभा

by

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन से पहले BJP कोर कमेटी की बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में ऑपरेशन लोट्स नहीं बल्कि ऑपरेशन केजरीवाल चल रहा है। इस मौके पर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व सुनील जाखड़ समेत अन्य मौजूद रहे।
अश्विनी शर्मा ने कहा कि कोर कमेटी ने 27 सितंबर को लोगों की विधानसभा लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रखा है। इसके लिए उन्होंने पंजाब विधानसभा के स्पीकर से विधानसभा में पीएम मोदी के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पास करने की मांग की।
इससे पहले अश्विनी शर्मा ने कहा कि आप सरकार ने लोगों से अनेकों वादे कर सरकार बनाई, लेकिन किसी वादे को पूरा नहीं किया।पंजाब में कानून व्यवस्था बद से बदतर है और किसान बदहाली पर है।उन्होंने कहा कि आप के मंत्री, यहां तक कि पंजाब सीएम द्वारा भी संवैधानिक पद पर बैठे गवर्नर पर छींटा कशी की गई, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
भाजपा में शामिल पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के बारे बताया कि कांग्रेस में काफी छोटी सोच के लोग हैं। उन्होंने कहा कि वह बतौर सीएम भी प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिलते रहे हैं, जो कांग्रेस को नांगवार गुजरा। कैप्टन ने कृषि कानून वापस लेने और करतारपुर कॉरिडोर खोलने पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। बतौर सीएम उनके कार्यकाल में रेत माफियाओं पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई, इसके जवाब में कैप्टन ने कहा की जांच से पहले किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। अपने कार्यकाल में उन्होंने नशा खत्म करने का दावा किया और 65 हजार आरोपियों को पकड़ा गया, लेकिन आप की 6 महीने की सरकार के कार्यकाल में पुलिस हेड क्वार्टर पर ही रॉकेट लॉन्चर दागे जाएं, यह काफी शर्मनाक घटना है।
इस दौरान सीनियर भाजपा नेता सुनील जाखड़, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, केवल सिंह ढिल्लों, फतेहजंग सिंह बाजवा, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बग्गा, दयाल सिंह सोढ़ी, सुरजीत ज्यानी, हरजीत सिंह ग्रेवाल, तीक्ष्ण सूद, मनोरंजन कालिया, राकेश राठौर, अनिल सरीन, राज कुमार वेरका, गुरदेव शर्मा देबी, हरजिंदर सिंह ठेकेदार और एसएस चन्नी आदि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कल 17 मार्च को दोपहर 3 बजे गांधी पार्क गढ़शंकर में मुलाजिम पैंशनर पंजाब सरकार का पुतला फ़ूंकेगें

गढ़शंकर, 16 मार्च : चंडीगढ़ विधानसभा के घेराव के दौरान, संयुक्त शिक्षक मोर्चा और मुलाजिम – पैंशनर संयुक्त मोर्चे के मार्च के दौरान, पंजाब सरकार की शह पर लाठीचार्ज, पानी की बुशारें और आंसू...
article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दीयां ब्लाक गढ़शंकर – दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल ने एथलेटिक्स मुकाबलों में शानदार जीत हासिल कर जिला स्तरीय खेलों में कराया नाम दर्ज

गढ़शंकर,  10 सितम्बर: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में करवाई गईं खेडां वतन पंजाब दीयां खेलों में करवाए ब्लाक स्तरीय एथलेटिक्स मुकाबलों में क्षेत्र की विख्यात शिक्षण संस्थान दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CEC ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार : SIR के 14 फैसलों पर EC से मांगा जवाब

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को फिलहाल निलंबित करने की मांग पर कोई आदेश देने से इनकार करते हुए चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। मामला चुनाव आयोग...
article-image
पंजाब

माहिलपुर पुलिस ने 81,000 एमएल शराब जब्त करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार के निर्देशानुसार शरारती तत्वों और नशा तस्करों को काबू करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। जिसके अंतर्गत श्री संदीप कुमार मलिक आईपीएस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होशियारपुर द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!