ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित तिरंगा यात्रा का आयोजन राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच के नेतृत्व में होशियारपुर में नागरिक देशभक्ति के उदघोष लगाए

by

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  पाकिस्तान के खिलाफ आपरेशन सिंदूर को सफलता के बाद भारतीय सेना का धन्यवाद करने के लिए होशियारपुर के धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रयास से राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।इस यात्रा का नेतृत्व शहर के प्रमुख संत समाज और पूर्व सैनिकों द्वारा किया गया।l

यात्रा में सबसे आगे महिलाओं ने हाथों में तिंरगा झंडा लिए भारतीय सेना ज़िंदाबाद और ऑपरेशन सिंदूर जिंदाबाद के नारे लगाए और उनके पीछे नौजवान और बुजुर्ग भी देशभक्ति के रंग में रंगे हुए भारत माता की जय के उदघोष से यात्रा का हिस्सा बने।
यात्रा के आरंभ में स्थानीय शहीदी स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सभी नागरिकों ने शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए घंटा घर चौक तक यात्रा में सारा शहर देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
इस मौके संत समाज से जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री संत सत्यव्रत महाराज,दिव्य ज्योति संस्थान से साध्वी शंकरप्रीता भारती जी,साध्वी अंजली भारती जी,बाबा रविन्द्र नाथ,ओंकार नाथ ने यात्रा को आशीर्वाद दिया और यात्रा के समापन तक साथ रहे। मंच के संयोजक मेजर यशपाल सिंह के साथ मेजर प्रभात मिन्हास,कर्नल मलूक सिंह,कर्नल धरमजीत पटियाल,
कैप्टन रमेश चंद्र ठाकुर ने अपने परिवारों के साथ तिरंगा यात्रा की शोभा बढ़ाई।
यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश उनकी धर्मपत्ति अनीता सोमप्रकाश पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना प्रदेश भाजपा सचिव मीनू सेठी पूर्व मंत्री पंजाब सरकार सोहन सिंह ठंडल व पूर्व मंत्री अश्विनी सेखड़ी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट घुम्मन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अशोक चोपड़ा,भारत गंडोत्रा, आदि उपस्थित हुए।
यात्रा के समापन पर निपुण शर्मा ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी संस्थाओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों के द्वारा भारतीय पर्यटकों को निशाना बनाया गया था, जिस घटना ने देश भर में प्रतिशोध की भावना को जन्म देने का कार्य किया। इसके बाद छह मई की रात और सात मई की सुबह भारतीय सेना ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान और POK में स्थापित आतंकी संगठनों के भवनों को ध्वस्त करने का काम किया।
भारतीय सेना द्वारा चलाई गई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर आभार जताते हुए कहा कि भारतीय सेना के कार्य को सम्मान देने के लिए देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
भारतीय सेना के शौर्य और साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह आतंकवादियों के द्वारा निर्दोष पर्यटकों की जान ली गई, मां बहनों का सुहाग उजाड़ दिया गया। इसके खिलाफ एक साहसिक कदम उठाने की जरूरत थी, जो कि भारतीय सेना ने उठाया और परिणाम सारे विश्व ने देखा। भारतीय सेवा को केंद्र की मोदी सरकार का पूरी तरह से समर्थन था इसीलिए खुद प्रधानमंत्री मोदी ने सी को कहा था कि वह अपने ऑपरेशन के लिए पूरी तरह से आजाद है हमले की हमले का समय और स्थान सेवा खुद तय करें भारत सरकार उनके साथ हर कदम पर साथ देगी। इस मौके उमेश जैन,रमन घई,डॉक्टर पंकज शर्मा मनोज शर्मा,भारत भूषण वर्मा, अंकुश वालिया, एडवोकेट रोहित शर्मा,पार्षद नरेंद्र कौर,रजनी सैनी,कुलवंत कौर,बिंदु सूद,अमरजीत रमन,अनूप कुमार राकेश नायर,संतोष वशिष्ठ,बिंदु सूद,कला शर्मा, हेमलता विग,गौरव भारद्वाज,सनी शर्मा ,जगमोहन शर्मा ,अश्विनी छोटा ,विपुल वालिया अनिल जैन,योगेश शर्मा, गगनदीप सिंह,शिवम ओहरी, राजन शर्मा,अमरजीत सिंह,समरजीत सिंह,अनिल डोगरा,अमित खुल्लर, कृष्णकांत सैनी,वरुण गुप्ता, अक्षय वशिष्ठ,वरुण पंडित आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कार व ट्रक की टक्कर में सीनियर कांस्टेबल की मौत : दोनों वाहनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त

गढ़शंकर: चंडीगढ-होशियारपुर सड़क पर गांव गोलियां के निकट कार व ट्रक की टक्कर में कार स्वार सीनियर पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों वाहनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रदीप कुमार (37)...
article-image
पंजाब

पूर्व पार्षद मान ने जन्म दिवस पर किया पौदारोपण

गढ़शंकर: वातावरण वचाओ कमेटी गढ़शंकर दुारा जन्म दिन पर बृक्ष तहत आज गढ़शंकर के पूर्व पार्षद हरिंद्र सिंह मान ने अपना जन्द दिन गांव पारोवाल में फलदार पौदा लगाकर मनाया। वातावरण प्रेमी अमन मान...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब सराय मामले में बलतेज पन्नू ने SGPC से मांगे जवाब : सराय रजिस्टर, ₹1 लाख की मदद और महिला के लंबे समय तक ठहरने पर उठाए सवाल

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने श्री आनंदपुर साहिब सराय मामले को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह...
article-image
पंजाब

लडक़ी पर मामला दर्ज : लडक़े के साथ जबरन अवैध संबंध बनाने के आरोप में

चंडीगढ़, 6 अक्तूबर : थाना गुरुहरसहाय के अधीन पड़ते एक गांव वासी लडक़े ने एक लडक़ी पर उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाने के आरोप लगो हैं। पुलिस ने आरोपी लडक़ी पर मामला दर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!