ऑर्गेनिक मिड-डे मील : पंजाब के 5,000 सरकारी स्कूलों में ‘पौष्टिक बगीचे’ बनाएगी मान सरकार

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 5,073 सरकारी स्कूलों में पौष्टिक बगीचों की स्थापना का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में यह योजना न केवल बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को सुनिश्चित करेगी, बल्कि उन्हें खेती और प्राकृतिक उत्पादों के महत्व को भी समझने का अवसर देगी।

कुपोषण से मुक्ति और स्वस्थ भविष्य
पंजाब स्टेट फूड आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत लागू इस योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ताजा, कीटनाशक-मुक्त फल और सब्जियां उपलब्ध कराना है. मिड-डे मील की गुणवत्ता में सुधार के लिए यह पहल एक स्थायी और प्राकृतिक समाधान के रूप में सामने आई है. इससे बच्चों को कुपोषण के चक्र से बाहर निकलने का अवसर मिलेगा और उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर होगा ।

स्कूलों की खाली जमीन का सदुपयोग
अमृतसर और अन्य जिलों में स्कूलों के पास खाली पड़ी अतिरिक्त जमीन को अब हर्बल और फ्रूट गार्डन्स में बदल दिया जाएगा. यह बगीचे न केवल पोषण और स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होंगे, बल्कि छात्रों को खेती की नई तकनीकों और फसली विविधता के महत्व को जानने का व्यावहारिक अनुभव भी देंगे. इस पहल के तहत कृषि और शिक्षा विभाग के बीच सामूहिक समन्वय सुनिश्चित किया गया है ।

आंगनवाड़ी केंद्रों को भी जोड़ा गया
इस योजना की एक और विशेषता यह है कि इसे केवल स्कूलों तक सीमित नहीं रखा गया है. राज्य के 1,100 आंगनवाड़ी केंद्रों को भी इस मिशन में शामिल किया गया है. इसका लक्ष्य बच्चों को बचपन से ही पौष्टिक आहार की आदत डालना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

शिक्षकों की ट्रेनिंग और क्रियान्वयन
सरकार ने शिक्षकों के लिए विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम भी शुरू किए हैं, ताकि वे बच्चों को पौष्टिक भोजन और बागवानी के महत्व के बारे में सिखा सकें. विभागों का आपसी सहयोग और समन्वय यह सुनिश्चित करता है कि योजना का लाभ हर बच्चे तक पहुंचे।

आधुनिक पंजाब की सोच का प्रतीक
यह पहल केवल शिक्षा और स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सही उपयोग का संदेश भी देती है. स्वस्थ और पोषित बच्चे ही राज्य की प्रगति और विकास में योगदान दे सकते हैं. पंजाब सरकार की यह सोच स्पष्ट करती है कि शासन के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा समान रूप से सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

BPEO को शिक्षा मंत्री ने किया सस्पेंड : टीचर्स को नोटिस जारी.

लूधियाना : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लुधियाना जिले के माछीवाड़ा के ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर (BPEO) को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। बैंस ने माछीवाड़ा के इंदिरा कॉलोनी...
article-image
पंजाब

बिक्रम मजीठिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी : जेल में कटेगी दिवाली की रात

चंडीगढ़ :  आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया दिवाली की रात जेल में ही बिताएंगे। जेल प्रशासन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए उन्हें अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश की...
article-image
पंजाब

एडवोकेट पंकज कृपाल की माता का चंद्र प्रभा कृपाल का नम आखों के साथ अंतिम संस्कार : भिन्न राजनीतिक ,समाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिवार के साथ किया शोक व्यक्त

गढ़शंकर। कांग्रेसी नेता और बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष एडवोकेट पंकज कृपाल की माता का चंद्र प्रभा कृपाल का नम आखों के साथ अंतिम संस्कार शिवपुरी, महेशयाना गढ़शंकर में किया गया। उनकी चिता को...
article-image
पंजाब

कुल हिंद किसान सभा ने दीपमाला कर मनाया फतेह दिवस

गढ़शंकर। संयुक्त किसान मोर्चा के अवाहन पर कुल हिंद किसान सभा द्वारा अलग-अलग गावों में मोदी सरकार के खिलाफ 380 दिन तक चलाए गए दिल्ली बार्डरों व अलग-अलग कार्पोरेट मालों के सामने लंबे समय...
Translate »
error: Content is protected !!