ओम साई कम्प्लेक्स गुल्लरवाला में खाटू श्याम बाबा के नाम विशाल भंडारे का आयोजन

by

बद्दी, 18 जनवरी (तारा) : बद्दी साई रोड पर स्थित ओम साई काम्प्लेक्स गुललरवाला में श्री खाटू श्याम एवम सालासर मित्र मंडल परिवार की ओर से रविवार को तीसरे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। झारखंड निवासी राजेश जुगनू ने बताया कि उनका परिवार खाटू श्याम महाराज की कृपा से बहुत प्रभावित है। वह बद्दी में पिछले 26 वर्षों से रह रहे है और लगातार हर माह खाटू श्याम बाबा दरबार राजस्थान की स्वयं भी लगातार यात्रा करते हैं तथा इच्छुक संगत को भी वहां दर्शनार्थ लेकर जाते रहते है।

उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पूर्व बाबा जी की कृपा से प्रभावित होकर भंडारा करवाने की सोची तथा दो वर्ष पूर्व मकर सक्रांति पर पहला भंडारा आयोजित किया था। इस वर्ष भी
रविवार को कालोनी वासियों के सहयोग से तीसरे विशाल भंडारे का सफल आयोजन किया। इस भंडारे में ओम साई कालोनी के अलावा साथ लगती पंचायत गुल्लरवाला, लेही, थाना, धर्मपुर, वर्धमान चौक व धखड़ू माजरा के सैंकड़ों लोगों ने भंडारे का लुत्फ उठाया।
इस अवसर पर नीरज शर्मा, राजेश जुगनू, गुरनाम सिंह, दुर्गेश सिंह, नीरज सिंह, गिरधारी लाल कश्यप,कुंदन लाल, वरुण कुमार, अजय कुमार, डॉ संदीप सचदेवा, लक्ष्मी चंद, तरसेम लाल, कपिल , सुच्चा सिंह सहित दर्जनों अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रेकिंग पर रोक : कांगड़ा जिला में 15 सितंबर तक ट्रैकिंग पर प्रतिबंध

कांगड़ा :  जिला दंडाधिकारी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी किए आदेश धर्मशाला, 24 जुलाई। कांगड़ा जिला में मानसून सीजन में 15 सितंबर तक ट्रेकिंग पर पूर्णतयः रोक लगा दी गई है इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री महोदय पीजीआई में हिम केयर के भुगतान की जिम्मेदारी कौन लेगा : जय राम ठाकुर

सुक्खू सरकार का नया दौर प्रदेशवासियों के लिए बहुत बुरा दौर विमल नेगी के मामले की सीबीआई जांच पर सरकार की चुप्पी के पीछे गहरे राज एएम नाथ। मंडी :  मंडी से जारी बयान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व विभाग से संबंधित लंबित मामलों को न्यूनतम समय में निपटाएं अधिकारी – DC जतिन लाल

ऊना, 14 फरवरी – जिला ऊना में राजस्व विभाग से संबंधित मामलों को सभी अधिकारी न्यूनतम समय अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि आम व्यक्ति के समय व धन की बचत हो सके।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

यूथ कांग्रेस ऊना के प्रशांत राये बने अध्यक्ष : 8594 मतों से दर्ज की जीत

रोहित जसवाल। ऊना :  यूथ कांग्रेस के परिणामों में प्रशांत राय ने 8594 मतों से जीत दर्ज करते हुए यूथ कांग्रेस ऊना के जिलाध्यक्ष बन गए है। पूर्व में यूथ कांग्रेस हरोली के अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!