ओवरटेक के चक्कर में 15 वर्षीय युवक की मौत : नाहन में बस को ओवरटेक कर रहा था बाइक सवार

by

एएम नाथ। नाहन : नाहन के समीप कांशीवाला क्षेत्र में सब्जी मंडी के सामने रविवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक नाबालिग बाइक सवार की जान चली गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे उस समय हुआ, जब किशोर एचआरटीसी की बस को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक आए एक पशु से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार कई फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल किशोर को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों द्वारा हर संभव प्रयास किए गए, लेकिन उपचार के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान अमन खान (15) पुत्र अमजद अली, निवासी पिपलवाला (विक्रम बाग), तहसील नाहन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अमन अपनी बाइक पर दोसड़का की ओर से नाहन की तरफ आ रहा था। हादसे के समय उसने हेलमेट पहन रखा था, बावजूद इसके टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी जान नहीं बच सकी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी कच्चा टैंक के प्रभारी अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात प्रभारी विजय भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उधर, हादसे की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर एन.एस. नेगी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज नाहन में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर में एसडीएम ने की महिला एवं बाल विकास योजनाओं की समीक्षा

बड़सर 21 जनवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की कार्यवाहक समिति, विभाग की अन्य योजनाओं की ब्लॉक स्तरीय अनुश्रवण समिति और मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार : फोन पर दी गई थी भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी

ऊना। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को फोन करके रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर को ऊना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार कर लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएचसी दौलतपुर चौक में अव्यवस्थाओं को लेकर गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा हुए तल्ख

गगरेट : सीएचसी दौलतपुर चौक में अव्यवस्थाओं को लेकर गगरेट के विधायक शनिवार को तल्ख हो गए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दो टूक कहा कि सही तरीके से काम करो नहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया एनएचपीसी लिमिटेड ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए

शिमला :  एनएचपीसी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक ए.के. ग्रोवर ने वीरवार सायं मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू को एनएचपीसी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।  मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!