ओवरलोडेड टिपर, ट्रॉली, पराली ढोने वाली ट्रैक्टर ट्रालियों को बंद करवाने व बीत इलाके की मांगों को लेकर बीत इलाके के शिष्ट मंडल ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

by

गढ़शंकर।  बीत इलाके के निवासियों की मांगों ज्ञापन व समस्यायों को लेकर आज बीत इलाके के निवासियों के एक शिष्ट मंडल ने एक मांग पत्र एसडीएम गढ़शंकर की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार कुलविंदर सिंह को सौंपा।  नायब तहसीलदार कुलविंदर सिंह ने शिष्ट मंडल को 29 दिसंबर के बाद ज्ञापन में उठाई मांगों व समस्यायों से सबंधित अधिकारीयों व हिमाचल प्रदेश के सबंधित अधिकारीयों से साथ एक बैठक करवाने का प्रबंध कर सभी समस्यायों के समाधान करवाने की कोशिश की जाएगी और ज्ञापन की प्रतियां सबंधित विभागों को भेज दिया जाेगा।  नायब तहसीलदार कुलविंदर सिंह को शिष्ट मंडल ने स्पष्ट कहा कि अगर दस दिन में समस्यायों का समाधान नहीं हुआ तो बीत इलाके दे समूह निवासियों को साथ लेकर बड़ा संघर्ष शुरू कर दिया जाएगा।

शिष्ट मंडल द्वारा दिए ज्ञापन में उठाई मांगों में कहा गया बीत इलाके से गढ़शंकर जाने वाली बिभिन्न सड़कों पर, बीत इलाके से पोजेवाल तक (श्री आनंदपुर साहिब मार्ग), कोकोवाल मजारी से गढ़शंकर, महिंदवानी से गढ़शंकर, झुंगियां से पोजेवाल और झुंगियां से काहनपुर खुही जाने वाली सड़कों पर ओवरलोडेड टिपर, ट्रॉली, पराली ढोने वाली ट्रैक्टर ट्रालियों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इन ओवरलोडेड गाड़ियों की वजह से 18 से ज़्यादा लोग अपनी कीमती जानें गंवा चुके हैं। अक्सर ये सड़कें ओवरलोडेड टिपर, ट्रॉली और भूसे से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली की वजह से जाम रहती हैं। इन वाहनों का डिप्टी कमिश्नर के निर्देशों के अनुसार रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक इनके आने-जाने यकीनी बनाया जाए । इसके अलावा इनकी स्पीड लिमिट तय की जाए और एक गाड़ी से दूसरी गाड़ी की चलते समय दूरी कम से कम 200 मीटर तय की जाए ताकि इस सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो।
इसके इलावा गढ़शंकर से कोकोवाल मजारी और डल्लेवाल से सेखोवाल तक (श्री आनंदपुर साहिब मार्ग) सड़क को बने हुए लगभग दो साल हो गए हैं। लेकिन आज तक दोनों सड़कों के दोनों तरफ बर्म नहीं बनाए गए हैं और ना ही इनकी नियमों मुताबिक रिपेयर की जा रही है।
ज्ञापन में गांव महिंदवाणी से कोट तक सड़क की हालत ऐसी है कियह सड़क कहीं दिखाई नहीं देती। लोगो का यहां से गुजरना नामुमकिन होता जा रहा है इसलिए इस सड़क को जल्द बनाया जाना चाहिए। इसके ईलावा कोकोवाल से बीनेवाल लिंक रोड भी बनाया जाना चाहिए ताकि दोनों गांवों का संपर्क करीब हो सके। गत दिनों चुनाव दौरान जिन सड़कों पर पत्थर डाले गए हैं, उन सड़कों पर प्री-मैक्स डालकर जल्द ही बनाया जाना चाहिए ताकि आम लोगों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो।

ज्ञापन में गांव महिंदवाणी से कोई भी सरकारी बस नहीं चलने से गांव के लोगों को आने-जाने हो रही परेशानी को उठाते हुए मांग की कि कम से कम इस गांव के लिए सुबह और शाम के लिए एक बस तो चलाई जाए। सीएचसी बीनेवाल में 24 घंटे हेल्थ सर्विस देने के लिए  इंतज़ाम किया जाए और स्टाफ तैनात किया जाना चाहिए। इसके इलावा गांव झोनोवाल से जगतपुर बस्ती को पूरी तरह कंक्रीट से बनाने और दोनों साइड पर नाले बनांने की मांग उठायी गई। उक्त शिष्ट मंडल में अजायब सिंह बोपाराय जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज ऑल इंडिया जाट महासभा, पंजाब, कमल कटारिया पंचायत समिति मेंबर मानसोवाल ज़ोन, मोहन लाल पंचायत समिति मेंबर बीनेवाल ज़ोन, लेक्चरर पवन शर्मा, पूर्व सरपंच कमलजीत पिपलीवाल, सचिन धीमान पूर्व पंच बीनेवाल, गुरचरण सिंह नैनवां, सीआर सोनू  चौहान कोट माजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

64 लाख 68 हजार 500 रुपए का मुआवजा बाढ़ प्रभावित लोगों को अभी तक दिया जा चुका : कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने राजस्व व कृषि विभाग को खेतों में बाढ़ का पानी के उतरने के साथ ही विशेष गिरदावरी की दी हिदायत फसलों के हुए नुकसान के मुआवजे के लिए युद्ध स्तर पर...
article-image
पंजाब

श्री गुरु रविदास जयंती पर डेरा बल्लां जालंधर पहुंचेंगे पीएम मोदी …क्या बदलेगा पंजाब के सियासी समीकरण?

जालन्धर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को रविदास जयंती के अवसर पर जालंधर के पास बलान स्थित पद सचखंड का दौरा करने वाले हैं, जो दलित समुदाय, विशेष रूप से पंजाब में हैं,...
article-image
पंजाब

Sufi Poet Khalifa Dr. Abdul

Hoshiarpur//Ahmedgarh Mandi /Diljeet Ajnoha/Mar.12 : Renowned Sufi poet and social worker Khalifa Dr. Abdul Gafoor Shah Qadri has been serving humanity for the past 40 years by providing treatment to patients through traditional desi medicines....
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 33 के मोहल्ला प्रेमगढ़ में ट्यूबवेल का निर्माण कार्य करवाया शुरु : पंजाब सरकार ने थामा है प्रदेश के हर जरुरतमंद का हाथ: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 15 नवंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रदेश के हर जरुरतमंद का हाथ थामा है और उनके लिए...
Translate »
error: Content is protected !!