ओवरलोडेड टिप्पर की चपेट में आने से बाईक स्वार सेवानिवृत सैनिक की मौत : टिप्पर चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

by

गढ़शंकर:  गढ़शंकर-नंगल पर गांव कोकोवाल के निकट एक ओवरलोडेड टिप्पर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार सेवानिवृत सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई।
परवीन देवी निवासी गढ़ी मानसोवल ने पुलिस को बयान  दिया कि मेरा पति काबुल सिंह (38) पुत्र मक्खन सिंह निवासी गढ़ी मानसोवाल थाना गढ़शंकर आपने मोटरसाइकिल  नंबर पीबी 07 बीएम 2259 पर स्वार होकर आपने घर वापस गढ़ी मानसोवाल आ रहा था और में आपने जेठ के साथ एक्टिवा पर उसके पीछे जा रहे थे। जब गांव कोकोवाल के निकट सर्विस स्टेशन के मेरे पति काबुल सिंह ने आगे तेज रफ्तार टिप्पर नंबर पीबी10एचएम-4242 को साइड लेने के लिए हॉर्न दिया तो टिप्पर की साइड लगने से मेरा पत्ति काबुल सिंह निचे गिर गया तो टिप्पर चालक ने टिप्पर रोक कर टिप्पर बैक कर दोबारा काबुल सिंह को हिट किया। जिसके चलते मेरे पति का सिर टिप्पर में लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  जिस पर मैंने और मेरे जेठ ने शोर मचाया तो टिप्पर चालक राजेश राय पुत्र सुरेश राय गांव भरमिरिया बजुर्ग , थाना पारभत्ता , जिला खड़गिया , बिहार मौके से भाग गया। टिप्पर मालिक संदीप कपूर निवासी लुधियाना ने टिप्पर चालकों को कह रखा है कि जब भी कोई हादसा हो जाए टिप्पर भगा ले जाना  या आप मौके से भाग जाना। मैं खुद ही सभी कुछ संभाल लूंगा।
जिस पर पुलिस ने टिप्पर चालक राजेश राय मालिक  सदीप कपूर  के खिलाफ 281,105 ,324(4), 3 (5 ) बीएनएस तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही सरकार: सांसद मनीष तिवारी

रोपड़/मोरिंडा, 11 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केन्द्र सरकार पर देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करते हुए, संविधान निर्माता डॉ बी.आर अंबेडकर द्वारा रचित संविधान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

24 अक्टूबर को होगा चम्बा में जिला स्तरीय रेड क्रॉस मेला

रेड क्रॉस मेले में स्वास्थ्य, स्वच्छता और पौष्टिक आहार का संदेश रेड क्रॉस मेले में रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों की भी होगी भागीदारी एएम नाथ। चंबा : जिला स्तरीय रेड क्रॉस मेले का आयोजन 24...
हिमाचल प्रदेश

एचसीएल कंपनी प्रतिभाशाली बच्चों के लिए करेगी टेस्ट आयोजित : परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को एचसीएल कंपनी एक साल का देती प्रशिक्षण

ऊना, 2 मई -एचसीएल टैक बी कार्यक्रम के तहत ंइस वर्ष जिन विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है उनके लिए कम्पनी द्वारा गणित की आॅनलाईन परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास खण्ड पट्टा के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

पट्टा मेहलोग, 31 मई (तारा) :  सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!