ओवरलोड टिप्परों से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम

by
गढ़शंकर, 31 अगस्त: गढ़शंकर नंगल रोड पर पिछले काफी समय से ओवरलोडेड टिप्परों की लगातार आवाजाही से जहां आम राहगीर परेशान हैं, वहीं आसपास के गांवों के लोगों को भी इन ओवरलोडेड टिप्परों के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन ओवरलोड टिप्परों को रोकने के लिए पंजाब सरकार और संबंधित विभाग पर कोई असर नहीं दिख रहा है। आज भी गांव सदरपुर में इन टिप्परों की मनमानी के कारण स्कूली बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे आसपास के गांव के लोग आक्रोशित हो गये और यातायात जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके चलते गढ़शंकर-नंगल रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार प्रशासन के ध्यान में इन ओवरलोड टिप्परों की ओर ध्यान दिलाने के बावजूद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है।
इस संबंध में यातायात प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और यातायात खुलवाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वदेशी और गौमाता की सेवा के पक्षधर थे नामधारी सतगुरु राम सिंह जी : खन्ना

गुरुद्वारा भैणी साहिब में 210वे जन्मदिन पर खन्ना ने किया सतगुरु राम सिंह जी को किया नमन, सतगुरु उदय सिंह जी का प्राप्त किया आशीर्वाद होशियारपुर 23 जनवरी  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना...
article-image
पंजाब

चोरी के तीन मोटरसाइकिलों के सामान समेत दो युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर : जिला पुलिस प्रमुख की हिदायत अनुसार डीएसपी नरिंदर सिंह के निर्देशों में राजीव कुमार मुख्य थाना अधिकारी गढ़शंकर की अगुवाई में एएसआई कौशल चंद्र की पुलिस पार्टी चोरी के तीन मोटरसाइकिलों के...
article-image
पंजाब

अंबेडकर मिशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित 

गढ़शंकर, 9 सितम्बर : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा अबेडकर भवन नंगल रोड गढ़शंकर में स्थित गौतम बुद्ध चैरिटेबल डिसपैंसरी में साप्ताहिक नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित किया गया। कैंप दौरान ट्रस्ट...
Translate »
error: Content is protected !!