औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी में बाढ़ से हुए नुकसान का राकेश प्रजापति ने लिया जायजा

by

ऊना, 12 अगस्त – हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के निर्देशानुसार, उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति ने सोमवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाथू-बाथड़ी औद्योगिक क्षेत्र का दौरा करते हुए प्रीतिका ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज और वर्धमान इस्पात को हुए नुकसान का विस्तृत जायजा लिया।
राकेश प्रजापति ने प्रभावित उद्योगों के संचालकों और कर्मचारियों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विभाग उद्यमियों की सहायता के लिए पूरी तरह से तत्पर है और राहत कार्यों में जरूरतमंद इकाइयों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक मदद उपलब्ध करवाई जाएगी।
अपने दौरे के दौरान, प्रजापति ने प्रभावित क्षेत्रों में सुधार और पुनर्निर्माण में हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि सरकार उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान उद्योग विभाग के अधिकारी उनके साथ रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में आम तो आज भी पकते हैं, लेकिन आम पापड़ बनाने की परंपरा सिमटती जा रही

एएम नाथ। धर्मशाला,5जुलाई :  कांगड़ा घाटी में इन दिनों देसी आमों की विभिन्न किस्में पककर तैयार हैं। बाग-बगीचों में आम की महक लोगों को बरबस ही उन दिनों की याद दिला रही है, जब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी क्षेत्र के ज़िला परिषद के दाड़वां तथा मंधाला वार्ड के लिए कुल 11 नामांकन प्राप्त

बद्दी, 11 मई (तारा) : निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के अंतर्गत बद्दी उपमण्डल में ज़िला परिषद निर्वाचन के लिए अंतिम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजीकृत पुलिस चौकियों को एफआईआर दर्ज करने के लिए अधिकृत किया जाएगा -बोर्डों और निगमों में तैनात किए जाएंगे गृह रक्षकः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

प्रदेश सरकार पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नड्डा के बाद यह महिला नेता बन सकती है भाजपा की अध्यक्ष

बीजेपी के नए अध्यक्ष बनने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सूत्रों के अनुसार, होली से पहले भाजपा अपने नए चीफ की घोषणा कर देगी। मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म...
Translate »
error: Content is protected !!