कंगना रनौत गो बैक के नारे लगाए : कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प – काजा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेताओं की गाड़ियां रोक कर

by

मंडी : हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी  की प्रत्याशी कंगना रनौत आज  लाहौल स्पीति के दौरे पर थीं। यहां उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।काजा में कार्यक्रम से वापस लौटने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेताओं की गाड़ियां रोक कर कंगना रनौत गो बैक के नारे लगाए।  इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसे कांग्रेस सरकार की बौखलाहट करार दिया है।

राज्य सरकार की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समानांतर प्रदर्शन करने की परमिशन दी :   नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा, ”वह लंबे वक्त से राजनीति में हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई चुनाव देखे हैं, लेकिन आज से पहले कभी ऐसा नहीं देखा.” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समानांतर प्रदर्शन करने की परमिशन दी गई, जबकि ऐसा सामान्य तौर पर नहीं होता है. उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की जरूरत है. जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार बौखलाहट में है और देश में प्रदेश में गलत तरह की राजनीति को जन्म देने का काम कर रही है।।जयराम ठाकुर ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता को टांगों में चोट भी आई है।

 प्रदर्शन क्यों किया गया :  कंगना रनौत आज लाहौल स्पीति के दौरे पर थी. लाहौल स्पीति का इलाका मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आता है। यहीं कंगना रनौत नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ प्रचार करने के लिए पहुंची थी. यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया?

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कंगना रनौत ने एक दफा बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को लेकर एक टिप्पणी की थी। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत गो बैक के नारे लगाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर क्षेत्र से सुरजीत भरमौरी, पंगवाल एकता मंच से भक्त राम बडोत्रा तथा गुज्जर समुदाय से हसनद्दीन ने विभिन्न समस्याओं से करवाया अवगत

एएम नाथ। चम्बा : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने अनुसूचित जनजातीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी विभिन्न समस्याओं को सुना। बैठक के दौरान डॉ. आशा लकड़ा...
हिमाचल प्रदेश

बीएएमएस, बीएचएमएस के स्टे राउंड की ऑनलाइन : 87 खाली सीटों को भरने के लिए कोटावाइज मेरिट लिस्ट जारी

बिलासपुर : बीएएमएस, बीएचएमएस के स्टे राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग में 87 खाली सीटों को भरने के लिए कोटावाइज मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें एचपी, ऑल इंडिया और विभिन्न सब वर्गों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसरी बार बनी चैंपियन – हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रचा इतिहास

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किसानों को सब्जी, फल तथा दुग्ध उत्पादन के लिए करें प्रेरित – समय पर कार्य पूर्ण न होने पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी सुनिश्चित : DC हेमराज बैरवा

शिवा प्रोजेक्ट धनोटू में तथा लुथान में निर्मित हो रहे सुख आश्रय परिसर का निरीक्षण किया राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/ तलवाड़ा , 4 दिसम्बर : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!