कंडबाड़ी स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कार किए वितरित : राज्य में 2050 विद्यालयों को बनाया जाएगा उत्कृष्ट: बुटेल

by
पालमपुर, 8 जनवरी। राज्य में 2050 उत्कृष्ट पाठशालाएं स्थापित की जाएंगी ताकि बच्चों को शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यह उद्गार मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कण्डबाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए।
आशीष बुटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। विद्यालय स्तर पर जहां स्थापित किए जाने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल आदर्श बनकर उभरेंगे वहीं उच्च शिक्षा स्तर पर छात्रों को उनके घर-द्वार के समीप गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल कण्डबाड़ी में खोला जाएगा।
सीपीएस ने कहा कि राज्य में श्रीनिवास रामानुज योजना के तहत जिला कांगडा में 2 हजार मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए हैं और जिसमे पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के 110 मेधावी विद्यार्थियों है।
उन्होंने कहा कि गेहर, सपेड़ू, रजेहड, ननहार सड़क पर 6.50 करोड़ व रामपुर, रजेहड, कपेहन, सरसाबा, सुंगल सड़क पर 9.50 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के बच्चों को बैठने के लिये 40 हजार डेस्क उपलब्ध करवाये जायेंगे। उन्होंने कण्डबाड़ी स्कूल के ग्राउंड के लिए 5 सोलर लाइट लगाने के भी घोषणा की। सीपीएस ने कहा कि पालमपुर में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से लाइब्रेरी बनाई जा रही है। जो एचआरटीसी की बस पहले कॉलेज के विद्यार्थियों के चलाई गई थी कॉलेज में छुट्टियां होने के साथ बंद हो जाती थी को अब सुचारू ढंग से चलाया जाएगा।
इससे पहले विद्यालय के मुख्यध्यापक मनोहर लाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट को प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, जिला परिषद सदस्या श्रेष्ठा ठाकुर, बीडीओ राकेश पटियाल, एडवोकेट लोकेंद्र ठाकुर, प्रधान गगन, विजय कुमार, जीवन कुमार, शशि पाल, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, छात्र, अभिभावक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी में भटियात विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित : विकास कार्यों से संबंधित लक्ष्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की समीक्षा बैठक कीअध्यक्षता एएम नाथ । भटियात(चंबा) : मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ लागू करने का निर्णय : नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में पहले से दाखिल बच्चों के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट में नौकरी पाने का मौका, निकलीं 187 भर्तियां, जानें नियम

हिमाचल प्रदेश उहाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणियों के 187 पद भरे जा रहे हैं। जिसके लिए 30 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर तय की गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह : अतिरिक्त उपायुक्त ने समारोह की तैयारियों पर बुलाई गई बैठक में सभी विभागों को जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

शिमला, 03 जनवरी – राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2024 हर्षोल्लास के साथ शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया जाएगा। समारोह की तैयारियों के संबंध में आज यहाँ बचत भवन में बुलाई गई एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी केंद्र गैला में 25 बच्चे स्वर्ण प्राशन से लाभान्वित

एएम नाथ। चम्बा :. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु आज 20 दिसंबर को आंगनबाड़ी केंद्र गैला पंचायत हरिपुर वृत सरोल, चंबा में बच्चों को स्वर्ण प्राशन जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सुमन, जिला मिशन...
Translate »
error: Content is protected !!