कंडी संघर्ष कमेटी ने वातावरण बचाव हेतु किया पौधारोपण

by

गढ़शंकर :
कंडी संघर्ष कमेटी द्वारा विश्व वातावरण दिवस के मौके पर गड़ी मट्टों में नीम, पीपल, बोहड़ के पौधे रोपे गए। कंडी संघर्ष कमेटी के प्रांतीय नेता दर्शन सिंह मट्टू, जनवादी स्त्री सभा की प्रांतीय नेता बीबी सुभाष मट्टू ने कहा कि वातावरण बचाव हेतु हमें कम से कम दो पौधे अवश्य रोपने चाहिए। उन्होंने कहा कि धरती पर 34 प्रतिशत जंगली रकबा होना जरुरी है और इसमें से पंजाब में यह रकबा 5.45 प्रतिशत रह गया है। जिससे इस धरती के बंजर होने का खतरा बन चुका है। उन्होंने कहा कि भूमि के नीचे पानी की स्तर समाप्त होने से वातावरण बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इस मौके पर इसी प्रकार पौधारोपण मुहिम चलाने का प्रण किया गया।
इस मौके पर गुरमेल सिंह, निर्मल सिंह फौजी, तरसेम लाल फौजी ढाबा, अनूप सिंह, गुरदयाल सिंह मट्टू, तेजेन्द्र कौर, तरसेम कौर, गुरदेव कौर, बख्शीश कौर तथा गुरबख्श कौर विशेष रुप से मौजूद थीं।
फोटो 132 दर्शन सिंह मट्टू, जनवादी स्त्री की प्रांतीय नेता बीबी सुभाष मट्टू अजोजित समागम दौरान।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Haaqam Thapar assumes charge as

JALANDHAR/HOSHIARPUR/DALJEET AJNOHA/MAY.22 : District Public Relations Officer (DPRO) Haaqam Thapar formally took charge as Deputy Director, Information and Public Relations Department, Jalandhar, following his promotion to the post. He assumed office in the presence...
article-image
पंजाब

नगर निकाय चुनाव के लिए आप ने कसी कमर : प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने किया ये दावा

पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने रविवार (1 दिसंबर) को कहा कि पार्टी राज्य में आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। पांच नगर...
article-image
पंजाब , समाचार

6 आरोपियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार : 9 पिस्तौल, 10 मैगजीन और 35 गोलियां, 15000 ड्रग मनी और 1.50 ग्राम हेरोइन बरामद

गुरदासपुर  :   अंतरराज्यीय हथियार और नशीली दवाओं की तस्करी रैकेट का गुरदासपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 6 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है और 9...
Translate »
error: Content is protected !!