कंडी संघर्ष कमेटी ने सड़कों पर खड़े सूखे पेड़ों को काटने की मांग की : मट्टू 

by
गढ़शंकर, 12 अक्तूबर : आज कंडी संघर्ष कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय संयोजक दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी विधायक को गढ़शंकर से बंगा, नंगल रोड, बेहराम से जेजों दोआबा, चंडीगढ़, नवां शहर और आनंद पुर साहिब रोड पर सूखे पेड़ों और जीवन अवधि पूरा कर चुके पेड़ों को काटने और नए फलदार, छायादार और फूलदार पौधे लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आश्वासन दिया कि सूखे पेड़ों को प्राथमिकता से काटा जाएगा और मांगों पर सहमति व्यक्त करते आश्वासन दिया कि इन मार्गों पर फलदार, फूलदार, छायादार पेड़ लगाने की भी सिफारिश करूंगा। इस अवसर पर बलराज कुमार, मेजर सिंह, कैप्टन करनैल सिंह, प्रेम सिंह राणा, महिंदर सिंह मट्टू , दिलबाग सिंह मट्टू, बलविंदर सिंह, परगन सिंह, हरनेक सिंह बंगा, दौलत राम, जगविंदर सिंह व अन्य मौजूद थे। कंडी संघर्ष कमेटी के नेताओं ने कहा कि अगर एक माह तक पेड़ नहीं काटे गये तो जोरदार संघर्ष किया जायेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इंसाफ नहीं तो संस्कार नहीं…. झोटा के परिवार का दोटूक ऐलान…किस जिद पर अड़ा है परिवार ?

नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या पर पंजाब में आक्रोश, CM और DGP के इस्तीफे समेत CBI जांच की मांग; अमित शाह ने पंजाब सरकार से जवाब मांगने की बात कही मानसा। पंजाब में नशे...
article-image
पंजाब

भारी फोर्स ने पूरे गांव को घेरा – खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के पिता को पुलिस ने किया नजरबंद

अमृतसर । वारिस पंजाब दे के मुखी व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह  के पिता तरसेम सिंह को उनके आवास पर मंगलवार की सुबह नजरबंद कर दिया गया। देखते ही देखते भारी पुलिस फोर्स उनके...
article-image
पंजाब

युवाओं के साथ खुद खेल मैदान में उतरे सांसद राजकुमार चब्बेवाल – खेलें हमें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं:-  सांसद राजकुमार चब्बेवाल

होशियारपुर :  होशियारपुर, सांसद राजकुमार चब्बेवाल का मानना है कि खेलें हमारे जीवन में न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देती हैं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करती...
Translate »
error: Content is protected !!