कंबाला की 9 वर्षीय तन्वी ने साहस दिखाते हुए डेड वर्षीय बच्ची की बचाई जान

by

हैबोवाल : बीत क्षेत्र के गांव कंबाला के नरेश चौधरी ( अध्यक्ष यूथ नेटवर्क सोशल वेलफेयर सोसाइटी) की 9 वर्षीय बहादुर लड़की तन्वी, अड्डा हैबोवाल में सड़क पर बाहर साइकिल चला रही थी, तभी एक प्रवासी श्रमिक की बेटी जो केवल डेढ़ साल की है । सड़क पर आई, जबकि इस सड़क पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक है, छोटी बच्ची पहले मोटरसाइकिल से टकराने से बची और फिर बस से टकराने लगी, अचानक पास में खड़ी तन्वी की नजर पड़ी उसने तन्वी ने तुरंत अपनी साईकल छोड़ दी और उस लड़की को बचाने के लिए आगे बढ़ी और बस की परवाह किये बिना बच्ची को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इस बहादुरी के लिए जहां लोगों ने तन्वी के साहस और बहादुरी की सराहना की, वहीं छोटी बच्ची के अप्रवासी परिवार ने तन्वी और उसके परिवार को धन्यवाद दिया। इस मौके पर तन्वी के पिता नरेश चौधरी ने कहा कि मुझे अपनी बेटी पर गर्व है जिसने साहस दिखाकर लड़की की जान बचाई। तन्वी के स्कूल के प्रिंसिपल संजीव कुमार ने कहा कि तन्वी को इस साहस के लिए स्कूल में सम्मानित किया जाएगा।
—

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसडीएम गढ़शंकर को सोशल वैलफेयर सुसायिटी ने समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

गढ़शंकर: सोशल वैल्फेयर सुसायिटी गढ़शंकर दुारा कोविड महामारी में शानदार प्रबंध करने व बढ़ीयां प्रशासनिक सेवाएं देने के लिए एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह को समृति चिन्ह देकर सुसायिटी के अध्यक्ष हरवेल सिंह सैनी के...
article-image
पंजाब

पंजाब में आप व कांग्रेस के गठबंधन पर अंतिम फैसला पार्टी प्रधान खरगे व राहुल गांधी लेंगे -वड़िंग

चंडीगढ़ । पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में आप व कांग्रेस के गठबंधन पर अंतिम फैसला पार्टी प्रधान मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी लेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू व...
पंजाब

गढ़शंकर के गांव लल्लियां के सरपंच वघेल सिंह दुारा वायरल वीडियों में लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने का दावा, वायरल वीडियो की अभी तक कोई पुष्टि नहीं, पुलिस वघेल सिंह के घर वीडियों की सच्चाई जानने घर पहुंची

गढ़शंकर: गढ़शंकर के गांव लल्लियां के सरपंच वघेल सिंह दुारा वायरल एक निजी टीवी चैनल की वीडियो कलिप में लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने का दावा किया और पुलिस हरकत में आ गई।...
Translate »
error: Content is protected !!