कटारूचक्क की विवादित वीडियो से जुड़े मामले की जांच के लिए SIT का गठन : SIT के इंचार्ज बॉर्डर रेंज के DIG नरेंद्र भार्गव, गुरदासपुर के SSP दयामा हरीश कुमार और पठानकोट के SSP हरकमल प्रीत सिंह खख इस

by

पंजाब सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर लालचंद कटारूचक्क की विवादित वीडियो से जुड़े मामले की जांच के लिए पंजाब सरकार ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन कर दिया है। गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित और SC/ST आयोग की तरफ से बढ़ते दबाव के बीच सरकार ने यह फैसला लिया। SC/ST कमीशन शुक्रवार को ही इस मामले में पंजाब सरकार से 3 वर्किंग-डे में लिखित जवाब मांग चुका है।
पंजाब सरकार ने मंत्री से जुड़े वीडियो की जांच के लिए बनाई गई SIT का इंचार्ज बॉर्डर रेंज के DIG नरेंद्र भार्गव को बनाया है। गुरदासपुर के SSP दयामा हरीश कुमार और पठानकोट के SSP हरकमल प्रीत सिंह खख इस SIT के सदस्य बनाए गए हैं। यह टीम मंत्री के विवादित अश्लील वीडियो और पीड़ित की तरफ से दी गई शिकायत की जांच करेगी। सरकार की ओर से जारी ऑर्डर में DIG बॉर्डर रेंज को पीड़ित युवक को सुरक्षा प्रदान करने के लिए भी कहा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने गांव फलाही में निकाली वातावरण जागरुकता रैली

होशियारपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय के आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अध्यापक सीता राम बांसल व लाईब्रेरियन संतोष यादव के नेतृत्व में गांव फलाही में वातावरण जागरुकता रैली निकाली। इस रैली को प्रिंसिपल रंजू...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल के समक्ष अभिभावकों ने दिया धरना

गढ़शंकर: आज गढ़शंकर के दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल में बच्चों के अभिभावक अपने कुछ सवालों के समाधान के लिए स्कूल प्रशासन से मिलने पहुंचे। स्कूल प्रशासन की ओर से अभिभावकों के प्रश्नों के जवाबों...
article-image
पंजाब

पंजाब कौशल विकास मिशन की ओर से चलाए जा रहे मुफ्त कौशल विकास कोर्स में दाखिला शुरू

होशियारपुर, 31 दिसंबर :  पंजाब में नौजवानों को अधिकतम रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पंजाब कौशल विकास मिशन द्वारा मुफ्त कौशल कोर्स के लिए दाखिला शुरू हो गया है। इस संबंध में जानकारी देते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में हुए शामिल : श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां के सौंदर्यकरण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा

रोहित भदसाली। ऊना, 28 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन उपलक्ष्य में ऊना के श्री राधाकृष्ण मंदिर, कोटला कलां में आयोजित महोत्सव में भाग लिया। मंगलवार देर सायं मंदिर पहुंचकर उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!