कड़ाके की ठंड के मद्देनज़र इनर व्हील क्लब होशियारपुर द्वारा सिविल अस्पताल को 25 कंबल दान

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए इनर व्हील क्लब होशियारपुर द्वारा समाज सेवा के तहत सिविल अस्पताल होशियारपुर को 25 कंबल दान किए गए। इस अवसर पर सिविल अस्पताल होशियारपुर के सीनियर मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. नवजोत सिंह तथा सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. नेहा पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ठंड के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और जरूरतमंदों को राहत प्रदान करना है।

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब होशियारपुर की अध्यक्ष नेहा सचदेवा, आई.एस.ओ. शिवानी मल्होत्रा तथा क्लब की वरिष्ठ सदस्य नीरू महेश्वरी जी और सादिका जी भी उपस्थित रहीं। क्लब के सदस्यों द्वारा सामाजिक सरोकार के अंतर्गत यह सहयोग प्रदान किया गया।

एस.एम.ओ. डॉ. नवजोत सिंह और डॉ. नेहा पाल ने इनर व्हील क्लब होशियारपुर द्वारा किए गए इस मानवता पूर्ण कदम की भूरि-भूरि सराहना की और कहा कि इस प्रकार का सामाजिक सहयोग स्वास्थ्य संस्थानों के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। उन्होंने कहा कि ये कंबल अस्पताल में भर्ती मरीजों और अन्य जरूरतमंदों को तुरंत वितरित किए जाएंगे ताकि उन्हें ठंड से बचाया जा सके। उन्होंने इनर व्हील क्लब के सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार की समाज सेवा जारी रहेगी।

इनर व्हील क्लब होशियारपुर के प्रतिनिधियों ने कहा कि क्लब द्वारा समय-समय पर समाज कल्याण के कार्य किए जाते हैं और आगे भी जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए इस प्रकार के प्रयास जारी रखे जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

बाढ़ में फंसे 2500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया: DC कोमल मित्तल ने मुकेरियां व टांडा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

ड्रेनेज विभाग को धुस्सी बांध की विशेष निगरानी के दिए निर्देश,  रैड क्रास सोसायटी प्रभावित लोगों तक पहुंचा रही राशन सामग्री होशियारपुर, 16 अगस्त:  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज मुकेरियां के टांडा के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चिता की आग बुझा कर अधजला शव पुलिस ने कब्जे में लिया : बेटे ने की अपने 70 वर्षीय पिता की हत्या

फतेगढ़ साहिब। थाना चुन्नी कलां में पड़ते गांव ताजपुरा में जमीन के लालच में एक बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता को पीट पीटकर मौत के घात उतार दिया। दूसरी ओर पुलिस कार्रवाई से...
article-image
पंजाब

ED कार्रवाई के बीच संजीव अरोड़ा की कंपनी का पलटवार : हर फोन का IMEI वेरिफाई हुआ ..एक्सपोर्ट पूरी तरह असली

पंजाब में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े परिसरों पर ED की कार्रवाई अब सिर्फ कानूनी जांच का मामला नहीं रह गई, बल्कि यह बड़ा राजनीतिक और जनभावना का मुद्दा बन चुकी है. अब...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेले से पहले तैयार की जाए होशियारपुर शहर से चौहाल तक की रोड: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने होशियारपुर-चिंतपूर्णी रोड का जायजा लेने के दौरान अधिकारियों को दी हिदायत, मेले के दौरान श्रद्धालुओं को नहीं आने दी जाएगी कोई दिक्कत सडक़ निर्माण की क्वालिटी चैक कर जताई संतुष्टि ,...
Translate »
error: Content is protected !!