कतल के मामले में नामजद : जेल में बंद आरोपी को प्रोडक्शन वरंट पर लाई गढ़शंकर पुलिस

by

गढ़शंकर। अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित रोपड़ जेल में बंद एक आरोपी को गढ़शंकर पुलिस पुराने मामले की जांच के लिए प्रोडक्शन वरंट पर लाई है। इंस्पैक्टर करनैल सिंह ने बताया कि थाना गढ़शंकर पुलिस की ओर से मई 2019 में धारा- 302, 341, 148 व 149 के तहत घागोरोड़ा वाली निवासी बलजीत सिंह, अवतार सिंह, गोरक सहोता, जतिंदर कुमार तथा गांव बोड़ा निवासी करन को गांव के ही रहने वाले परमजीत सिंह जो मेला देखकर वापिस आ रहा था के कतल के मामले में नामजद किया था। जिसमें पुलिस ने करन कुमार व जतिंदर को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने चालान पेश कर अदालत में पेश किया। जिसके बाद तीन दोषियों को भगौड़ा करार दे दिया। मुकदमे में भगौड़ा करार बलजीत सिंह जो रोपड़ जेल में बंद था, को पुलिस ने जिला रोपड़ जेल से प्रोडक्शन वरंट पर लाकर मामले में गिरफ्तार किया है। जिसे पेश अदालत करके पुलिस रिमांड हासिल करके जांच की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

23 अप्रैल को फ्लैग मार्च : जालंधर उपचुनाव में डीटीएफ व पंजाब-यूटी पेंशनरों ने तैयारियों के लिए की बैठक

गढ़शंकर 20 अप्रैल : जालंधर लोक सभा उपचुनाव के चलते हल्के के कस्बा आदमपुर में पंजाब-यूटी एम्प्लॉइज एंड पेंशनर्स जॉइंट फ्रंट’ दुआरा 23 अप्रैल को होने वाले फ्लैग मार्च की तैयारी के लिए स्थानीय...
article-image
पंजाब

मनाली पाकिस्तान से भी बुरा .. यहां घूमने मत आना’, हरियाणा के टूरिस्ट परिवार से लोगों ने की मारपीट …वीडियो वायरल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश का कुल्लू मनाली छुट्टियां मनाने के लिए एक शानदार जगह मानी जाती है। लेकिन कई बार कुछ ऐसा हो जाता है, जो सभी के होश उड़ा देता है।...
article-image
पंजाब

कहारपुर सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट में पालदी ने झझ को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

माहिलपुर – माहिलपुर के गांव कहारपुर में संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा पेंडू ओपन सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट के प्रधान हरमनजोत सिंह ख़ाडा की अगुवाई में चल रहे टूर्नामेंट के फाइनल...
article-image
पंजाब

सुखमन बालू को जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं

गढ़शंकर : सुखमन बालू को जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। और जनकी  माता परवीन बालू  व पिता जतिंदर बालू को सतलुज ब्यास टाइम्स की और से वधाई। Share     
Translate »
error: Content is protected !!