कत्ल की साजिश नाकाम, 4 काबू, एक पिस्तौल,  आल्टो कार व मोटरसाइकिल बरामद

by

समाज विरोधी तत्वों के खि़लाफ़ पूरी सख्ती इस्तेमाल की जाएगी: एसएसपी नवजोत सिंह माहल
होशियारपुर : जि़ला पुलिस की तरफ से समाज विरोधी तत्वों के खि़लाफ़ शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत कत्ल की साजिश को नाकाम करते हुए 4 आरोपियों को काबू करके उनसे एक पिस्तौल .32 बोर, 6 जिंदा कारतूस, आल्टो कार और मोटरसाइकिल बरामद किया है।
पुलिस की तरफ से पकड़े गए मुलजिमों की शिनाख़्त साजन कुमार निवासी चिबड़ांवाली श्री मुक्तसर साहिब, बलजीत सिंह उर्फ रिंकू और सुखदीप सिंह उर्फ छोटा दोनों निवासी गांव काहरी और मनप्रीत उर्फ मन्नती निवासी दियंतपुर के तौर पर हुई है। परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी गांव साहरी और शेर सिंह इस वारदात को अंजाम देने के लिए मास्टर माइंड थे।
एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने इस बारे में बताया कि 22 मार्च को एसआई निर्मल सिंह और एसआई प्रदीप कुमार की टीम को ख़ुफिय़ा जानकारी मिली थी कि कुछ व्यक्तियों ने होशियारपुर के किसी व्यक्ति को मारने के लिए सुपारी के ली हुई है जिस पर उन्होंने उस व्यक्ति के बारे जानकारी हासिल कर रैकी करवा दी है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी शेर सिंह उर्फ शेर निवासी गांव राजेआना जि़ला मोगा के कहने पर बताए व्यक्ति को मारने के लिए मोटरसाइकिल पर टांडा रोड में एक पैलेस में भी गए परन्तु वहां पुलिस होने के कारण उस व्यक्ति को मारने में कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि जि़ले में समाज विरोधी तत्वों के खि़लाफ़ पूरी सख्ती के साथ पेश आया जायेगा।
नवजोत सिंह माहल ने बताया कि इस सम्बन्धित सूचना मिलने के बाद दोषियों को काबू करने के लिए एस.पी. (डी) रविन्द्र पाल सिंह संधू, एस.पी. पी.बी.आई. मनदीप सिंह, माडल टाऊन पुलिस स्टेशन के एस.एच.ओ. करनैल सिंह, सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पेक्टर शिव कुमार की निगरानी में टीमें बनाईं गई जिन्होंने जाँच दौरान उक्त आरोपियों को काबू कर लिया है। उन्होंने बताया कि यह सभी आरोपी आपस में मोबाइल फोनों पर एक दूसरे के साथ संपर्क में थे मोबाइल में सिगनल एप का प्रयोग करते थे। परमजीत सिंह उर्फ पम्मा ने घटना के लिए शेर सिंह उर्फ शेर को सुपारी दी हुई थी और उन्होंने आगे उक्त व्यक्तियों को अपने साथ मिला लिया था। उन्होंने बताया कि शेर सिंह ने आरोपियों को हथियार दिलाया हुआ था जिसने कत्ल के लिए शूटर साजन कुमार को श्री मुक्तसर साहिब से फरवरी में होशियारपुर भेजा था और उसे अलग -अलग स्थानों पर किराये पर रखवाता था और इन व्यक्तियों के साथ सिगनल एप के नंबरों के द्वारा बातचीत करता था। उन्होंने बताया कि आरोपी अपने टारगेट को मारने के लिए काहरी, साहरी, अजड़ाम, प्यालें, नसराला में घूम रहे थे।
एस.एस.पी. ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी है। दोषियों से आलटो कार नंबर पी.बी. 57 -बीज 3310 और मोटर साइकिल नंबर पी.बी.07 -बीज ए -3402 बरामद किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खुरालगढ़ साहिब दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दस महीने बाद भी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम नहीं किए : कल बस पलटने से एक दर्जन श्रद्धालू घायल हुए ,  गत वर्ष वैसाखीे के अवसर पर अप्रैल से मई तक चार दुर्घटनाओं में 14 की मौत और 96 घायल हुए थे

अजायब सिंह बोपाराय । गढ़शंकर : गुरू रविदास जी के तपोस्थल,खुरालगढ़ साहिब व श्री गुरू रविदास जी के धार्मिक स्थल चरण छो गंगा में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गढ़ीमानसोवाल से खुरालगढ़...
article-image
पंजाब

कांशीराम की पुण्य तिथि पर बसपा 9 को होशियारपुर में संविधान बचाओ महापंचायत करेगी : जसवीर सिंह गढ़ी

तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) : बसपा ने पंजाब सरकार से भी बिहार की तर्ज पर पंजाब प्रदेश मे भी जाति आधारित जनगणना कराने की मांग की है।बिहार सरकार द्वारा जारी जाति जनगणना के आंकड़ों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस, माईनिंग विभाग व माईनिंग माफिया की मिलीभुगत के साथ धड्ल्ले से गढ़शंकर व माहिलपुर में चल रही अवैध माईनिंग . निमषा मेहता

गढ़शंकर मे जल्द अवैध माईनिंग के खिलाफ किया जाएगा धरना प्रर्दशन मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने के लिए अवैध माईनिंग के झूठे आरोप लगाए जा रहे : मनवीर सिंह गढ़शंकर : विधानसभा...
article-image
पंजाब

डीटीएफ ने आधा दर्जन स्कूलों में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई

गढ़शंकर: डैमोक्रेटिक टीचर्ज फ्रंट पंजाब दुारा सयुंक्त किसान मोर्चे के आहावान पर तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां गढ़शंकर के विभिन्न स्कूलों में जला कर लोहड़ी का त्यौहार किसान संघर्ष को समर्पित किया गया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!