कनाडा : नौकरी के बहाने लड़कियों से करता था रेप , 47 साल का पंजाबी शख्स अरेस्ट

by

कनाडा की पुलिस ने एक पंजाबी व्यक्ति को नौकरी के बहाने लड़कियों के साथ रेप करने के मामले में गिरफ्तार किया है. यह व्यक्ति फर्जी कंपनी का मालिक या भर्ती करने वाला (रिक्रूटर) बनता था। फिर कनाडा के लोकप्रिय क्लासिफाइड पोर्टल Kijiji जैसे प्लेटफॉर्म पर आसान नौकरी के विज्ञापन देता था, जिसमें सिर्फ लड़कियों को निशाना बनाया जाता था।

जब लड़कियां उसके साथ मिलने आतीं तो उन्हें सुनसान जगह पर ले जा कर जबरदस्ती करता था. 47 साल के तजिंदर धालीवाल की ये करतूतें उस वक़्त सामने आईं, जब 2 लड़कियां पुलिस के पास गईं. एक लड़की ने तो कह दिया कि तजिंदर ने नौकरी के बदले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। उसने कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया. इसी कारण जब पुलिस ने उसको 26 जनवरी को गिरफ्तार किया तो उसकी फोटो भी जारी की गई, ताकि कोई और लड़की जो उसके जाल में फंस सकी हो, वो पुलिस को इस बारे में बता सके।

ऑनलाइन वेबसाइट पर नौकरी का देता था विज्ञापन: ब्रैम्पटन पुलिस ने बताया कि दोषी तजिंदर धालीवाल काफी चालाक था. हॉल्टन रीजनल पुलिस की जांच में पता लगा कि तजिंदर धालीवाल प्रोफेशनल क्रिमिनल की तरह काम कर रहा था ताकि पुलिस की पकड़ से बचा रहे । वो ऑनलाइन क्लासिफाइड वेबसाइट पर डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए विज्ञापन देता था. इन विज्ञापनों में लड़कियों की मांग की जाती थी जो डेटा एंट्री कर सकें. इसलिए किसी किस्म की योग्यता नहीं रखी जाती थी. फ्रेशर्स को नौकरी के लिए भरमाया जाता था।

इंटरव्यू के बहाने टैक्सी में बिठाया : ब्रैम्पटन पुलिस ने बताया कि तजिंदर धालीवाल ने संपर्क करने के लिए नंबर दिया था. जैसे ही उसके नंबर पर फ़ोन आता, वो लड़की को पता देता और बुलाता. फिर उसको इंटरव्यू के बहाने अपनी टैक्सी में बिठा कर सुनसान जगह पर ले जाता. लड़कियों की शिकायतों के मुताबिक, जब सुनसान इलाका आता, तजिंदर टैक्सी रोक देता और नौकरी के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता।

लड़कियां को सुनसान जगह ले जाता था आरोपी : कनाडा पुलिस के मुताबिक, तजिंदर इंटरव्यू के बहाने लड़कियों को मिल्टन और हॉल्टन हिल्स के दूर-दराज और सुनसान इंडस्ट्रियल पार्किंग एरिया में ले जाता था. पुलिस की रिपोर्ट में दर्ज है कि तजिंदर लड़कियों को ऐसी जगहों पर ले जाता, जहां उनके लिए किसी से मदद मांगना बहुत मुश्किल हो. मिल्टन और हॉल्टन हिल्स जैसे इलाके इसलिए चुने जाते थे, ताकि लड़कियां चीखें-चिल्लाने के बावजूद भी कोई मदद के लिए ना आ सके।

2 लड़कियों की आपबीतियों से हुआ खुलासा :  इस संबंध में हॉल्टन पुलिस के पास 2 लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई. पुलिस रिपोर्ट में एक लड़की ने बताया कि तजिंदर के दिए ऐड पर उसने फ़ोन किया तो उसको एक जगह पर बुलाया. फिर उसको पिक करके सुनसान जगह पर ले गया. यहां उसके साथ जबरदस्ती की गई।

‘रिलेशन बनाओ नहीं तो जॉब नहीं मिलेगी’ : दूसरी लड़की ने बताया कि दिसंबर 2025 को उसने नौकरी के लिए फ़ोन किया. इस पर तजिंदर ने नौकरी वाली साइट दिखाने के बहाने उसको टैक्सी में बैठा लिया. वो उसको ब्रैम्पटन शहर से कई किलोमीटर दूर एक इंडस्ट्रियल साइट पे ले गया. पहाड़ी रास्ते में सुनसान जगह पर गाड़ी रोक दी. तजिंदर से कारण पूछने पर कहा,” मेरे साथ रिलेशन बनाओ, नहीं तो नौकरी नहीं मिलेगी.” ये सुनकर वो हैरान रह गई. तजिंदर ने यहां उसके साथ जबरदस्ती की।

गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद जमानत मिली : ब्रैम्पटन पुलिस ने बताया कि लंबी जांच और सुराग इकट्ठा करने के बाद 26 जनवरी 2026 को पुलिस ने तजिंदर धालीवाल को ब्रैम्पटन से गिरफ्तार कर लिया. उस पर रेप और नौकरी के बदले यौन सेवा की मांग जैसी धाराएं लगाई गईं. कनाडा में रेप कानून कमजोर होने के कारण तजिंदर को 27 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई के तुरंत बाद जमानत मिल गई।

कनाडाई कम्युनिटी में जमानत पर गुस्सा :केवल 24 घंटों में तजिंदर की गिरफ्तारी और फिर कोर्ट से जमानत मिलने के कारण कनाडा की लोकल कम्युनिटी में गुस्सा है. उनका कहना है कि रेप गंभीर अपराध है. इस मामले में प्रवासियों के लिए कनाडा सरकार को कड़े नियम बनाने चाहिए ताकि वो इस तरह आसानी से बाहर ना निकल सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला के नए गीत वार पर मुस्लिम समाज ने जताई आपत्ति

लुधियाना : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के नए गीत वार पर मुस्लिम भाईचारा ने आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर सवाल उठे कि इस गीत में मुहम्मद साहिब का जिक्र है। इस मामले में...
हिमाचल प्रदेश

सगाई टूटने के बाद जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत : बेहोशी की हालत में पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाया , 4 दिन बाद मौत

सोलन: बद्दी के गुल्लरवाला के रहने वाले युवक की सगाई टूटने के बाद जहरीला पदार्थ खाने के बाद मौत हो गई। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी सगाई टूटने के बाद वह...
article-image
पंजाब

सांझी रसोई में दिया 21 हजार : नार्थ जोन बैंक स्टाफ कोआप्रेटिव थ्रीफ्ट एंड क्रैडिट सोसायटी ने सांझी रसोई में दिया 21 हजार का योगदान

होशियारपुर, 03 अगस्त:  नार्थ जोन बैंक स्टाफ कोआप्रेटिव थ्रीफ्ट एंड क्रैडिट सोसायटी के सी.ई.ओ पी.के शर्मा ने जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से चलाई जा रही सांझी रसोई में 21 हजार रुपए का...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में आहार और चीनी सेवन पर जागरूकता सत्र आयोजित

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा  : रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आहार और चीनी सेवन पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!