कनाडा में पंजाब निवासी कैब चालक गिरफ्तार : महिला यात्री से यौन उत्पीड़न के आरोप

by

टोरंटो में राइड-शेयर वाहन के अंदर हुई घटना, पुलिस को अन्य महिलाओं के भी पीड़ित होने का संदेह

चंडीगढ़। कनाडा के टोरंटो में राइड-शेयर वाहन में सफर कर रही एक महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पंजाब निवासी 32 वर्षीय साहिब बराड़ को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के दो मामले और महिला को जबरन रोकने का एक आरोप दर्ज किया है।

टोरंटो पुलिस के मुताबिक, घटना 31 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:50 बजे योंग स्ट्रीट और वेल्सली स्ट्रीट ईस्ट के पास हुई। महिला राइड-शेयर वाहन की आगे वाली सीट पर बैठी थी। आरोप है कि इस दौरान चालक ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस के अनुसार, जब महिला अपने गंतव्य पर पहुंचकर वाहन से उतरने लगी तो चालक ने उसे रोक लिया और कथित तौर पर दोबारा यौन उत्पीड़न किया। महिला किसी तरह वाहन से बाहर निकलने में सफल रही, लेकिन उसका पर्स अंदर ही छूट गया। आरोप है कि इसके बाद चालक भी वाहन से बाहर आया और महिला के साथ फिर से ऐसी हरकत की।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साहिब बराड़ को गिरफ्तार कर लिया है। उसे टोरंटो रीजनल बेल सेंटर में पेश किया जाएगा।

अन्य पीड़ितों की तलाश में पुलिस

जांचकर्ताओं को आशंका है कि आरोपी से जुड़ी इस तरह की घटनाओं में अन्य महिलाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। पुलिस ने संभावित पीड़ितों और घटना के संबंध में कोई जानकारी रखने वाले लोगों से जांचकर्ताओं से संपर्क करने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार के परिसीमन के प्रस्ताव के विरोध में कांग्रेस, कहा- जनता का ध्यान भटकाने का हथियार

नई दिल्ली: कांग्रेस ने रविवार (5 मार्च) को महिला आरक्षण कानून के कार्यान्वयन से संबंधित मोदी सरकार के परिसीमन प्रस्ताव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह कदम बड़े और अधिक आबादी वाले...
article-image
पंजाब

अगवा युवक पुलिस ने 24 घंटे में अगवकरो के चुंगल से छुड़वाया, एक आरोपी ग्रिफ्तार

होशियारपुर: होशियारपुर की मुख्य सब्जी मंडी के आड़ती के बेटे का फ़िल्मी अंदाज़ में किडनेप किया और अगवा करने वाले युवक की कार भी साथ ले गए थे और बाद में आरोपियों ने होशियारपुर...
article-image
पंजाब

आतंकी ट्रेनिंग कैम्प को फंडिंग; आतंकवादी था हरदीप सिंह निज्जर : सांसद रवनीत सिंह

चंडीगढ़ :कनाडा में भारत पर हमले की साजिश, आतंकी ट्रेनिंग कैम्प को फंडिंग, आतंकवादी था हरदीप सिंह निज्जर। यह ब्यान सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने राज्यसभा में कनाडा के प्रधानमंत्री को लेकर दिया था।...
Translate »
error: Content is protected !!