कनाडा में भारतीय मूल के शख्स को उम्रकैद की सजा

by

चंडीगढ़ : कनाडा की एक अदालत ने भारतीय मूल के गैंगस्टर बलराज सिंह बसरा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. उसे 2022 में ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय (UBC) के पास हुई गोलीबारी में विशाल वालिया की हत्या का दोषी पाया गया था।

अदालत ने बसरा को 25 साल के लिए पैरोल पर रोक लगाने का आदेश दिया है. ब्रिटिश कोलंबिया के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court of Colombia) ने यह सजा सुनाई।

जस्टिस वॉरेन मिलमैन (Justice Warren Millman) ने इस हत्या को “सार्वजनिक स्थान पर एक बेहद पूर्वनियोजित और क्रूर हत्या” बताया. अदालत ने कहा कि बसरा और उसके साथियों ने हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए वाहन और हथियारों में आग लगा दी थी।

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भारतीय बिजनेस मैन दर्शन सिंह साहसी का किया मर्डर, पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर भी की फायरिंग

क्या है पूरा मामला?  यह मामला 17 अक्टूबर, 2022 का है, जब 38 वर्षीय विशाल वालिया को यूनिवर्सिटी गोल्फ क्लब (University Golf Club) की पार्किंग में गोली मार दी गई थी. वालिया कथित तौर पर यूनाइटेड नेशंस गैंग (United Nations Gang) से जुड़ा था और हाल ही में अपने साथियों से उसका मतभेद चल रहा था. हत्या के समय उसकी गर्लफ्रेंड पांच महीने की प्रेगनेंट थी।

अपराध के बाद, बसरा और उसके दो साथी – इकबाल कांग और डेआंड्रे बैप्टिस्ट एक चोरी की ऑडी कार में भाग गए. बाद में उन्होंने सबूत मिटाने के लिए कार में आग लगा दी. आग पास की एक इमारत और एक बिजली के खंभे तक फैल गई, जिससे आसपास खड़े लोगों की जान खतरे में पड़ गई।

ऐसे गिरफ्तार हुए आरोपी : पुलिस (Canada Police) ने तेज रफ्तार से पीछा करने के बाद तीनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया. रिचमंड हाईवे पर एक पुलिस वाहन ने अपराधियों की कार को टक्कर मारकर रोक लिया. अदालत में पेश किए गए वीडियो फुटेज में पूरा दृश्य कैद हो गया।

इकबाल कांग को दूसरे दर्जे की हत्या के लिए बिना पैरोल के 17 साल की सजा मिली, जबकि डेआंड्रे बैप्टिस्ट को साजिश रचने के लिए 13 साल की सजा मिली. वहीं, बसरा को आगजनी के लिए 5 साल की जेल की सजा सुनाई गई, जो उसकी उम्रकैद की सजा के साथ-साथ चलेगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा साहिब अंबेडकर के 130वें जन्म दिवस को समर्पित समागम आयोजित

गढ़शंकर . बाबा साहिब डा. बी.आर. अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा भारत रत्न बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर जी के  130वें जन्म दिवस को समर्पित एक संक्षिप्त समागम स्थानीय अंबेडकर भवन गांव खानपुर...
article-image
पंजाब

बरसात के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्रों में टीमें बनाकर किए जा रहे हैं राहत कार्य: DC कोमल मित्तल

चोअ से गाद निकालने, नालों के जीर्णाोधार, प्राकृतिक नालों को रेत की बोरियों से बांधने व रास्तों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से सभी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुल्लू पुलिस ने पंजाब के ब्यक्ति को 140 ग्राम चर्स सहित ग्रिफ्तार

एएम नाथ। कुल्लू, 25 अप्रैल : जिला कुल्लू के थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में पंजाब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नशा तस्करी का मामला गत दिवस...
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने ऊना बाजार में मास्क न पहनने पर काटे चालान, जागरूक भी किया

ऊना :   एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने आज ऊना शहर में मास्क न पहनने वालों के चालान काटे। उन्होंने न्यू आईएसबीटी ऊना, रोटरी चौक, जीवन मार्केट व खोखा मार्केट क्षेत्रों का निरीक्षण किया...
Translate »
error: Content is protected !!