कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी सुक्खा धुनीके गैंग के तीन गुर्गों को SSOC पकड़ा

by

खरड़ : पंजाब में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने सितंबर में कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी सुक्खा धुनीके गैंग के तीन गुर्गों को पकड़ा है। पुलिस ने सूचना के बाद रणवीर और विशाल को खरड़ से और मोनू को पातड़ां से पकड़ा। उनके कब्जे से .32 बोर के दो अवैध पिस्तौल और 12 कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गुर्गों की पहचान विशाल सिंह वासी श्री मुक्तसर साहिब, रणवीर सिंह वासी गांव बदबार जिला बरनाला और मोनू कुमार उर्फ मोनू गुज्जर वासी पातड़ां जिला पटियाला के रूप में हुई है।
एसएसओसी को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर सुक्खा धुनीके गैंग के गुर्गे पंजाब के विभिन्न जिलों में उक्त तीनों आरोपी व्यापारियों और प्रभावशाली व्यक्तियों से जबरन वसूली कर रहे हैं। इसके अलावा गिरोह के सदस्य अपने अन्य सहयोगियों को अवैध हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति कर रहे हैं। आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि विशाल 2020 में गैंगस्टर सुक्खा धुनीके के संपर्क में आया था। तब से वह उसके लिए काम कर रहा था। सुक्खा धुनीके के खिलाफ पंजाब के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में जबरन वसूली, हत्या, हत्या का प्रयास समेत कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।
वह पिछले तीन साल से गिरोह के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है और सुक्खा धुनीके के निर्देश पर काम करते हुए उसने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से अवैध हथियारों और गोला-बारूद की दो भारी खेप सही सलामत पहुंचाकर अवैध हथियार और गोला-बारूद पंजाब में गिरोह के अन्य सदस्यों को दिए थे। वे मुख्य रूप से मुक्तसर साहिब क्षेत्र में सक्रिय थे। 2021 से अब तक विशाल ने गिरोह के अवैध हथियार और गोला-बारूद रखने के लिए जगह भी मुहैया करवाई थी।
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि सितंबर, 2023 में सुक्खा ने विशाल को नवांशहर में एक व्यक्ति की हत्या करने का जिम्मा दिया था। इसके बाद विशाल ने अपने साथियों रणवीर सिंह और मोनू कुमार उर्फ गुज्जर को सीधे सुक्खा धुनीके से मिलवाया और उसने उन्हें योजना में शामिल कर लिया। तीनों आरोपियों की पृष्ठभूमि आपराधिक है।
विशाल और रणवीर के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं, जबकि मोनू कुमार उर्फगुज्जर यूए (पी) अधिनियम के तहत मामले में घोषित अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, डकैती के मामले भी दर्ज हैं। एसएसओसी गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए तलाश कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

कबड्डी खिलाड़ी की हत्या–कबड्डी मुकाबले के दौरान हरजीत पिंटा की गोलियां मार कर हत्या

मोगा । मोगा जिले के थाना समालसर के अंतर्गत पड़ते गांव माड़ी मुस्तफा में आज कबड्डी मुकाबले के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने हरजीत सिंह पिंटा पर गोलियां चलाई और मौके पर ही...
article-image
पंजाब

गुलजार सिंह आत्महत्या मामला: बाजवा ने हरपाल चीमा पर साधा निशाना, इस्तीफे और FIR की मांग

चंडीगढ़, 8 सितंबर : पंजाब में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कथित आत्महत्या के एक मामले को लेकर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।...
article-image
पंजाब

खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औगढ़ गर्ल्स कालेज जेजों में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन

होशियारपुर 26 सितम्बर :  पूर्व सांसद एवं बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जेजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औगढ़ गर्ल्स कॉलेज जैजों ने पर्यावरण दिवस प्रिंसिपल...
article-image
पंजाब

सौतेली बहन के साथ करता था रेप -20 साल की कठोर कारावास की सजा, 1 लाख रुपये जुर्माना

लुधियाना :  पंजाब के लुधियाना जिले की एक स्थानीय अदालत ने अपनी सौतेली बहन का यौन उत्पीड़न करने वाले शख्स को दोषी पाया और 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र...
Translate »
error: Content is protected !!