कनाडा में सोने की तस्करी : ED की बड़ी कार्रवाई, मोहाली में सिमरन प्रीत पनेसर के घर मारा छापा

by
मोहाली : कनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने मोहाली के सेक्टर 79 में 32 वर्षीय सिमरन प्रीत पनेसर के घर पर छापेमारी की है।
पनेसर के खिलाफ कनाडा में दो करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक के सोने की चोरी में कथित भूमिका के लिए वारंट जारी किया गया था।
सिमरन प्रीत पनेसर पर आरोप
ईडी ने इस मामले में पनेसर से पूछताछ भी की है.अप्रैल 2023 में कनाडा के पियर्सन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चोरी की जांच के लिए (PMLA) के तहत हाल में आपराधिक मामला दर्ज किया है. इस मामले में सिमरन प्रीत पनेसर के शामिल होने के आरोप है. जिसकी वजह से उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा में काम करते हुए सिमरन एयरपोर्ट से सोने की 6600 छड़ें और कैश लेकर गायब हो गया. इसकी कीमत 216 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पनेसर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज
स्विट्जरलैंड के ज़्युरिक से यह करेंसी और सोना कनाडा लाया गया था. इसे कनाडा के बैंक में ले जाया जाना था. साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि सिमरन ने सबको चकमा देने के लिए चोरी के अगले दिन अपने दोस्त को मैसेज किया मैं इंडिया जा रहा हूँ, थोड़े दिन दूर रहूँगा।
ईडी ने इस मामले में पीएमएलए की धारा 2 (1) (RA) का इस्तेमाल किया है. यह कानून सीमा पार निहितार्थ से संबंधित है. इसमें कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति ने भारत से बाहर कोई अपराध किया है जो भारत में भी अपराध बनता है और उस व्यक्ति ने उस अपराध से प्राप्त आय को भारत मे स्थानांतरित किया, तो यह कार्रवाई की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाई की शादी के लिए आया था युवक : ओरण में पेड़ से फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

पुनीत महाजन , चंडीगढ़ : बालेसर/सोड़नरा, 28 जून: जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के सोड़नरा गांव की सरकारी ओरण भूमि में शनिवार को एक युवक का शव बबूल के पेड़ से फंदे पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धमकी न दें, भाजपा जानती है तानाशाहों से काम लेना : सांसद अनुराग ठाकुर

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को तीन विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है। कांग्रेस और भाजपा नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के तीर चला रहे हैं। भाजपा सांसद अनुराग...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में गांधी जयंती मौके विभिन्न सख्शियतों द्वारा डा. जसजीत सिंह सैनी का सम्मान

गढ़शंकर, 3 अक्तूबर : गांधी जयंती के अवसर पर, डॉ. जसजीत सिंह सैनी नीरो और स्पाइन सर्जन ढाहां क्लेरां को समाज में उनकी अच्छी सेवाओं के लिए गढ़शंकर के बुद्धिजीवियों और प्रमुख हस्तियों द्वारा...
article-image
पंजाब

हिमाचल में अब टैबलेट से पढ़ाएंगे टीचर- प्राथमिक स्कूल में काम कर रहे 17,510 शिक्षकों को टैबलेट देगी, सभी स्कूल आधुनिक तकनीक से होंगे लैस

एएम नाथ। शिमला :  राज्य सरकार शिक्षा एवं प्रशासनिक कार्यों में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए राज्य के प्राथमिक स्कूल में काम कर रहे 17,510 शिक्षकों को टैबलेट देगी। इसका...
Translate »
error: Content is protected !!