कनाडा में 22 पंजाबियों की संसद में एंट्री : ब्रैम्पटन की 5 में से 5 सीटों पर पंजाबी विजयी

by
कनाडा में हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों में पंजाबी समुदाय ने इतिहास रच दिया है। इस बार कुल 22 पंजाबी उम्मीदवार संसद के लिए चुने गए जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह उपलब्धि न केवल पंजाबी समुदाय के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव को दर्शाती है, बल्कि कनाडा की विविधता और समावेशी राजनीति का भी प्रतीक है।
द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार 22 पंजाबी उम्मीदवारों ने हाउस ऑफ कॉमन्स (संसद) के लिए जीत हासिल की है। यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 2021 में 18 पंजाबी उम्मीदवारों ने संसद में जगह बनाई थी, जबकि 2019 में 20 उम्मीदवार चुने गए थे। इस बार कुल 65 पंजाबी उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
ब्रैम्पटन की 5 में से 5 सीटों पर पंजाबी विजयी
रूबी सहोता (लिबरल) ने ब्रैम्पटन नॉर्थ से अमंदीप जज (कंजर्वेटिव) को हराया।
मनिंदर सिद्धू (लिबरल) ने ब्रैम्पटन ईस्ट से बॉब दोसांझ (कंजर्वेटिव) को पराजित किया।
अमनदीप सोही (लिबरल) ने ब्रैम्पटन सेंट्रल से तरन चहल को हराया।
सुखदीप कंग (कंजर्वेटिव) ने ब्रैम्पटन साउथ से सोनिया सिद्धू (लिबरल) को शिकस्त दी।
अमरजीत गिल (कंजर्वेटिव) ने ब्रैम्पटन वेस्ट से वर्तमान मंत्री कमल खेरा को हराकर चौंकाया।
लिबरल पार्टी के प्रमुख पंजाबी विजेता
अनीता आनंद -ओकविल ईस्ट
बरदीश चागर -वॉटरलू
अंजू ढिल्लों – डॉरवेल-लाचीन
सुख धालीवाल – सरे-न्यूटन
इकविंदर सिंह गहीर – मिसिसॉगा-मालटन
रणदीप सरे -सरे-सेंट्रल
गुरबक्श सैनी-फ्लीटवुड-पोर्ट कैल्स
परम बैंस -रिचमंड ईस्ट-स्टीवेनस्टन
कंजर्वेटिव पार्टी के प्रमुख पंजाबी विजेता
जसराज हालन- कैलगरी ईस्ट
दलविंदर गिल-कैलगरी मैकनाइट
अमनप्रीत गिल-कैलगरी स्काईव्यू
अरपन खन्ना-ऑक्सफोर्ड
टिम उप्पल-एडमिंटन गेटवे
परम गिल-मिल्टन ईस्ट
सुखमन गिल-अबॉट्सफोर्ड साउथ-लैंगली
जगशरण सिंह माहल- एडमिंटन साउथईस्ट
हर्ब गिल-विंडसर वेस्ट
बड़े झटके इस चुनाव में NDP प्रमुख जगमीत सिंह को करारी हार का सामना करना पड़ा। वह अपनी बर्नाबी सेंट्रल सीट से तीसरे स्थान पर रहे। हार के बाद उन्होंने NDP प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा, स्वास्थ्य मंत्री कमल खेरा को भी ब्रैम्पटन वेस्ट से हार का सामना करना पड़ा, उन्हें कंजर्वेटिव उम्मीदवार अमरजीत गिल ने पराजित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जीओजी ने करोना जैसी आपदा के समय भी खुद को खतरे में डालकर समाज की सेवा की : विधायक जय कृष्ण रौड़ी

गढ़शंकर : जिला प्रमुख कर्नल मलूक सिंह (जीओजी) के आदेशानुसार गढ़शंकर की जीओजी टीम की बैठक आज खेतीबाड़ी भवन गढ़शंकर में मौजूदा विधायक जय कृष्ण रौड़ी के साथ आपसी सहयोग, जान पहचान व तालमेल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने प्राथमिक पाठशाला गलुआ में 15 लाख से पूर्ण हुए सौंदर्यीकरण कार्य और नव निर्मित कमरे का किया लोकार्पण

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज नगर परिषद, ऊना के वार्ड नंबर 3 स्थित गलुआ में एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनीं और उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 अगस्त से पूर्व जिला के सभी उपभोक्ता उचित मूल्यों की दुकानों पर अपना ईकेवाईसी करवाना करें सुनिश्चित – राघव शर्मा

ऊना, 21 जुलाई – जिला ऊना में कुल 1,51,421 राशन धारक हैं तथा कुल 5,98,685 उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों पर बायोमैट्रिक प्रणाली के माध्यम से सरकार द्वारा सस्ती दरों पर हर माह...
article-image
पंजाब

पांच दिवसीय भगवान श्री राम कथामृत का आयोजन 02 नवंबर से 06 नवंबर तक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सैक्टर 2, तलवाड़ा में किया जा रहा आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं समूह नगर निवासियों द्वारा पांच दिवसीय भगवान श्री राम कथामृत का आयोजन 02 नवंबर से 06 नवंबर तक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सैक्टर 2, तलवाड़ा में...
Translate »
error: Content is protected !!