कनाडा में गुजरात की 22 वर्षीया भारतीय छात्रा की निर्मम हत्या

by

कनाडा :  नियाग्रा इलाके में गुजरात की रहने वाली 22 वर्षीय भारतीय छात्रा विधि कल्पेशभाई मेघानी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका गुजरात के आनंद जिले के बोरसद की निवासी थी और पिछले चार वर्षों से कनाडा में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

पढ़ाई के साथ वह पार्ट-टाइम नौकरी भी करती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना 15 मई को हुई। पुलिस जांच में जुटी, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। कनाडाई पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है और न ही हत्या के पीछे का मकसद स्पष्ट हुआ।

पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और स्थानीय गवाहों से पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद कनाडा में रहने वाले भारतीय समुदाय में भारी चिंता और गुस्सा देखा जा रहा है।लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कनाडा सरकार कितनी गंभीर है। पिछले कुछ वर्षों में कनाडा में भारतीय छात्रों और भारतीय मूल के लोगों पर हिंसक घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। दिसंबर 2024 में पंजाबी छात्र हरशदीप सिंह की एडमॉन्टन में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

भारत (India) से हर साल बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा के लिए Canada जाते हैं। लेकिन हाल के वर्षों में वहां छात्रों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कनाडा में चार साल की पढ़ाई और रहने का खर्च करीब एक करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। विधि मेघानी की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं कि क्या कनाडा भारतीय छात्रों के लिए सुरक्षित है?क्या विदेशी छात्रों को पर्याप्त सुरक्षा मिल रही है? बढ़ते अपराधों पर सरकार क्या कर रही है? कई लोगों ने भारतीय दूतावास से भी मामले में सक्रिय हस्तक्षेप की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाथों में हाथ डाल लगाया मौत को गले – 93 वर्ष की आयु में इच्छु मृत्यु से दुनिया को अलविदा कहा : 70 साल के प्यार के बाद कपल ने चुना अपना ‘आखिरी दिन

नीदरलैंड :  पूर्व पीएम ड्राइस वेन एग्त एवं उनकी पत्नी यूजीन ने 93 वर्ष की आयु में इच्छु मृत्यु से दुनिया को अलविदा कह दिया है. दोनों की आयु 93 वर्ष थी. कपल का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शराब कारोबारी से मांगी 5 करोड़ रुपए की रंगदारी : पुलिस के पास शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी का वॉइस मैसेज भी भेजा

ऊना : शराब कारोबारी राजीव राणा से कल शाम 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला साहमने आया है । राजीव राणा को अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

 10 करोड़ 34 लाख की 6 सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने किया : दुर्गम क्षेत्रों को सड़क सुविधा प्रदान करना सरकार की विशेष प्राथमिकता – विक्रमादित्य सिंह

चंबा विधानसभा क्षेत्र में 107 करोड़ के विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर : एएम नाथ। चम्बा  :  हिमाचल प्रदेश का सर्वांगीण व संतुलित विकास करने के लिए वर्तमान राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध शराब के कारोबार पर कड़ा हुआ कानून, सदन में संशोधन विधेयक पारित

शिमला, 5 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश आबकारी संशोधन विधेयक वीरवार को विधानसभा में पारित हो गया। इस विधेयक में अवैध शराब बनाने और इसके अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए पहले से अधिक...
Translate »
error: Content is protected !!