कबड्डी खिलाड़ी अंबिया की हत्या के चार आरोपी ग्रिफ्तार , मुख्य साजिश करता कनाडा में रहने वाला सनोवर ढिल्लों

by

जालंधर  :  अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह अंबिया की हत्या के संबंध में हफ्ते से भी कम समय में  पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करके हाई प्रोफाइल हत्याकांड को सुलझा लिया है। उक्त हत्याकांड के के पीछे कबड्डी लीग व फेडरेशन के साथ कबड्डी खिलड़ायों को शामिल करने के लिए शूटरों की मदद से डराने धमकाने का खेल भी सहमने आ गया।
14 मार्च, 2022 को सायं 6 बजे के करीब जालंधर के गांव मल्लियां में चल रहे कबड्डी मैच के दौरान पांच अज्ञात हमलावरों ने  संदीप नंगल अंबिया  नामी कबड्डी खिलाड़ी की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान फतेह सिंह उर्फ युवराज वासी संगरूर , नाहरपुर रूपा के कौशल चौधरी , नाहरपुर रुपा, गुरुग्राम हरियाणा ,   अमित डागर गांव  महेशपुर पलवां, हरियाणा , सिमरनजीत सिंह उर्फ जुझार सिंह उर्फ गैंगस्टर गांव माधोपुर पीलीभीत, यूपी के तौर पर हुई है। सभी चारों  आरोपी  जो हिस्ट्रीशीटर हैं तथा 20 से अधिक आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं, जिनमें ज्यादातर कत्ल व कत्ल की कोशिश के केस हैं, को विभिन्न जेलों से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था।
पुलिस ने तीन मुख्य साजिशकर्ता को भी इस केस में नामजद किया है, जिनकी पहचान सनोवर ढिल्लों के रूप में की गई है, जो कि अमृतसर का निवासी है तथा वर्तमान में बरैंमपटन, ओनटारियो कैनेडा में रहता है तथा कैनेडियन सथ टीवी तथा रेडियो शो का निर्माता एवं निर्देशक है। गांव दुनेके, मोगा का रहने वाला तथा पिछले कुछ सालों से कैनेडा में रह रहा सुखविन्द्र सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके उर्फ सुक्खा, जगजीत सिंह उर्फ गांधी वासी डेहलों, लुधियाना तथा मौजूदा समय में मलेशिया में रह रहा है,।

यह खुलासा करते हुए  डीजीपी पंजाब वीके भावड़ा ने  कहा कि पूरी जांच तथा सूचना के आधार पर जालंधर दिहाती पुलिस ने फतेह सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। डीजीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान फतेह ने खुलासा किया कि सनोवर ढिल्लों ने नैशनल कबड्डी फेडरेशन आफ ओनटारियो बनाई थी तथा विभिन्न खिलाडिय़ों को अपनी फेडरेशन में शामिल होने के लिए मनाने की कोशिश की थी।
हालांकि ज्यादातर नामी खिलाड़ी मृतक संदीप द्वारा चलाए जा रहे मेजर लीग कबड्डी से जुड़े हुए थे जो कि सनोवर की फेडरेशन को असफल करार देते थे। फतेह ने  स्वीकार करते हुए  बताया कि उसने कुछ खिलाडिय़ों पर सनोवर फेडरेशन में शामिल होने के लिए दबाव डाला था। एसएसपी जालंधर दिहाती सतिन्द्र सिंह ने बताया कि फतेह ने माना  कि सनोवर की हिदायतों पर उसने अमित डागर, कौशल चौधरी, जगजीत सिंह, लक्की पटियाल तथा सुक्खा दुनेके के साथ मिल कर संदीप की हत्या करने के  लिए शूटरों का प्रबंध किया था।
उन्होंने बताया कि सुक्खा दुनेके के कहने पर सिमरनजीत सिंह उर्फ जूझार ने अमृतसर के प्रीतम एनक्लेव में अपने रिश्तेदार स्वर्ण सिंह के घर शूटरों को ठहराया था। पुलिस ने स्वर्ण  सिंह के घर से 18 जिंदा कारतूस तथा 12 बोल राइफल बरामद की है। जिस कारण फरार स्वर्ण सिंह को भी केस में नामजद किया गया है। एसएसपी ने कहा कि गोली चलाने वालों की भी पहचान की गई है तथा जल्द ही उन्हें भी ग्रिफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जब इन्सान के जीवन में पूर्ण गुरु का पर्दापण होता है उन्ही की कृपा द्वारा ही उस ज्ञान को जाना जा सकता है : स्वामी दिनकरानंद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा स्थानीय आश्रम गौतम नगर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी दिनकरानंद जी ने बताया कि जब एक...
article-image
पंजाब

Grand Finale of District Football

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/may 24 : The five-day district-level football tournament organized by the Subsidiary Training Centre (STC), BSF, Kharkan, as part of the Border Security Force’s Diamond Jubilee celebrations, concluded today with a grand closing...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंडियन ऑयल ऊना द्वारा सरकारी हाई स्कूल रोड़माजरा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

गढ़शंकर।  पूरे देश में “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम के तहत मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह  2025 के कार्यक्रम मुताबिक इंडियन ऑयल के उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स (उ.क्षे.पा.) ऊना द्वारा सरकारी सरकारी हाई स्कूल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने की सर्वदलीय बैठक बीच में छोड़कर जाने के लिए भाजपा की निंदा…दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाए : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों में राजस्व घाटा अनुदान को बंद करने के...
Translate »
error: Content is protected !!