कब आएगी नौकरी, कब जारी होंगे लंबित परीक्षाओं के परिणाम :पूरी सरकार आपस में ही उलझी हुई, नहीं है आम जन की सुध लेने वाला कोई – जयराम ठाकुर

by
बद्दी अग्निकांड में पीड़ितों की तरफ़ से बहुत आरोप सामने आ रहे हैं, निष्पक्षता से जाँच करवाए सरकार
एएम नाथ। शिमला :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार आए दिन अपनी गारण्टियां पूरी करने की बातें करती हैं। आए दिन नई नौकरियां निकालने की बात करती है। लेकिन कोई भर्ती निकल नहीं रही है। एक भी युवा को सरकार रोज़गार नहीं दे रही है। युवाओं द्वारा सड़कों पर संघर्ष करते 14  महीनें बीत गये लेकिन अभी तक पुरानी भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी नहीं हुए। सरकार को न प्रदेश के विकास की चिंता है और न ही युवाओं के भविष्य की। आज पूरे प्रदेश के लोग सरकार की कारगुज़ारियों से परेशान हैं। आपदा राहत के लिए अभी भी वास्तविक प्रभावित सरकार की राह देख रहे है उन्हें कोई राहत नहीं मिल रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस समय वर्तमान सरकार और कांग्रेस पार्टी सिर्फ़ आपस में उलझी हुई है। उनकी आपसी खींचतान की वजह से प्रदेश के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आज प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। सड़कों से लेकर पुलों और स्कूलों से लेकर अस्पतालों के काम रूके पड़े हैं। लोगों को पहले से मिल रही सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। एक लाख नौकरी हर साल देने का वादा करने वाली सरकार एक भी नौकरी नहीं निकाल रही है। मुख्यमंत्री ने सत्ता सँभालते ही जो वादे जनता के साथ किए थे वह आज तक वैसे के वैसे पड़े हैं। कांग्रेस ने चुनाव के पूर्व जो भी गारंटिया और चुनावी घोषणा पत्र में जो भी वादे किए थे अब सरकार को याद भी नहीं हैं। सरकार से लेकर कांग्रेस पार्टी का कोई भी नेता इसके बारे में बात नहीं कर रहा है।
 जयराम ठाकुर ने कहा कि बद्दी अग्निकांड में कई लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। उस हादसे में घायल और अपनी जान गवाने वाले लोगों के परिजनों द्वारा फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। मैं सरकार से मांग करता हूँ कि उनके द्वार लगाए जा रहे आरोपों पर ध्यान देते हुए सभी आरोपों की गंभीरता के साथ निष्पक्ष जांच करवाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि विवि के छात्रों ने फल विधायन इकाई में लिया प्रशिक्षण – बागवानी क्षेत्र में स्वरोजगार की असीम संभावनाएं: भारद्वाज

धर्मशाला, 21 सितंबर। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के बी0एस0सी0 (कृषि) अंतिम वर्ष के 15 विद्यार्थियों ने वीरवार को बागवानी विभाग की फल विधायन इकाई नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा का भ्रमण किया । भ्रमण के दौरान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खालसा कालेज गढ़शंकर तथा धमाई द्वारा फाइनल में प्रवेश  –  यंग फुटबॉल क्लब माहिलपुर तथा लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर द्वारा सेमी फाइनल में प्रवेश 

22वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह यादकारी फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन- गढ़शंकर, 9 फरवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा स्थानीय बब्बर अकाली खालसा कॉलेज के ओलंपियन जरनैल सिंह यादगारी फुटबॉल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह विधानसभा के दूरस्थ मतदान केंद्र ज्यूरी में आयोजित हुआ मतदान जागरूकता कार्यक्रम

एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी शशी पाल शर्मा ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा : एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी चुराह शशी पाल शर्मा की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर मिशन 414...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना ने किया एचआईएडीएस का दौरा कर जिला रैडक्रास सोसासटी की ओर से किए जा रहे कार्यों कीखन्ना ने प्रशंसा की

होशियारपुर : भारतीय रैडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने आज ड्राइवरों को रिफ्रेशर कोर्स करवाने संबंधी खोली गई संस्था होशियारपुर इंस्टीट्यूट आफ आटोमेटिव एंड ड्राइविंग स्किलज का दौरा किया। उन्होंने जिला...
Translate »
error: Content is protected !!