कभी जल संकट से जूझता था हरोली… अब है कुशल जल प्रबंधन की उम्दा मिसाल-41 करोड़ की 9 पेयजल योजनाएं लोकार्पित, 122 करोड़ की 10 योजनाओं का काम जारी

by
*महज एक साल में 12.8 मिलियन लीटर क्षमता के 64 जल भंडारण टैंकों का निर्माण*
रोहित जसवाल । ऊना, 30 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश के हरोली विधानसभा क्षेत्र ने कठिन जल संकट से कुशल जल प्रबंधन तक का असाधारण सफर तय किया है। कभी पानी की कमी से जूझने वाला यह क्षेत्र अब जल प्रबंधन के क्षेत्र में एक उम्दा मिसाल बन गया है। हरोली क्षेत्र का जल प्रबंधन में नवक्रांति का अगुआ बनने का यह बदलाव बीते एक साल में और स्पष्ट रूप से सामने आया है। यहां जल संकट के स्थायी समाधान को ध्यान में रखते हुए लागू की गई प्रभावी योजनाएं और परियोजनाएं धरातल पर परिवर्तनकारी साबित हुई हैं। इन प्रयासों ने न केवल तत्कालीन जल संकट का समाधान किया, बल्कि भविष्य में जल प्रबंधन के लिए एक मजबूत और टिकाऊ नींव भी रखी है।
*दूरदर्शी नेतृत्व का नतीजा**
हरोली के विधायक और हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में जल प्रबंधन के कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। पिछले एक साल में 41 करोड़ की लागत की 9 पेयजल परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है, जिससे 45,000 से अधिक लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हुआ है। इसके साथ ही, 122 करोड़ की लागत से 10 योजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं, महज एक साल में क्षेत्र में 64 बड़े जल भंडारण टैंकों का निर्माण एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है। करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इन टैंकों की भंडारण क्षमता 12.8 मिलियन लीटर है। ये संरचनाएं न केवल वर्तमान जल संकट का समाधान हैं, बल्कि भविष्य की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं। श्री अग्निहोत्री का यह प्रयास जनकल्याण और दीर्घकालिक विकास के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
May be an image of 5 people and silo
*जनजीवन में व्यापक बदलाव**
जल शक्ति विभाग हरोली के अधिशासी अभियंता पुनीत शर्मा का कहना है कि 64 जल भंडारण टैंकों का निर्माण केवल कंक्रीट की संरचनाएं नहीं हैं, बल्कि ये हरोली क्षेत्र के हजारों परिवारों के लिए सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की गारंटी हैं। वे आगे बताते हैं कि उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री के विजन के अनुरूप विभाग की परियोजनाओं से हरोली के लोगों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं। अब हर मौसम में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है।
वे बताते हैं कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जल स्रोतों के रिचार्जिंग पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके अलावा बल्क ड्रग पार्क परियोजना में 50 लाख लीटर और 25 लाख लीटर क्षमता वाले दो और जल भंडारण टैंक निर्मित किए गए हैं। ये टैंक बल्क ड्रग पार्क में जल आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे तथा क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन का आधार बनेंगे।
May be an image of 1 person and body of water
*क्षेत्र की जनता ने जताया आभार**
कुशल जल प्रबंधन में क्रांतिकारी परिवर्तन का अगुआ बनते हरोली विधानसभा क्षेत्र के निवासी इस सुखद बदलाव से बेहद खुश हैं। हरोली की बीटन पंचायत के ओम प्रकाश ओमी जिंदड़ का कहना है कि पहले पीने के पानी की आपूर्ति हमारी सबसे बड़ी समस्या थी। अब नई परियोजनाओं और क्षेत्र में बड़े टैंक बनने से यह समस्या खत्म हो गई है। जीवन काफी आसान हो गया है। वहीं बीटन की बिमला देवी और माजरा जखेवाल गांव के मदन लाल का कहना है कि घर पर निरंतर जल आपूर्ति ने हमारे जीवन को सरल बना दिया है। हमने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की थी। यह केवल एक सुविधा नहीं है, बल्कि श्री अग्निहोत्री के नेतृत्व में क्षेत्र के हर व्यक्ति के सम्मान और प्रगति का प्रमाण है। इसी तर्ज पर क्षेत्र के अनेकों लाभार्थी एकस्वर में उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताते हुए कहते हैं कि हरोली में जल प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे काम इस बात की मिसाल हैं कि किस प्रकार दूरदर्शी नेतृत्व संसाधनों का सही उपयोग करके जनजीवन में बड़ा सुधार ला सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

इंस्पैक्टर ने ‘आप’ विधायक को गिरफ्तार करने के लिए हाईकोर्ट में लगाई पटीशन

खन्ना : आम आदमी पार्टी के एक विधायक को पुराने मामले में भगौड़ा बताते हुए पंजाब पुलिस के एक इंस्पैक्टर ने इस विधायक को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद चंबा की त्रैमासिक बैठक आयोजित : जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता

सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पेयजल इत्यादि से संबंधित 56 मदों पर हुई चर्चा एएम नाथ।  चंबा : जिला परिषद अध्यक्ष डॉ नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज बचत भवन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन संपर्क को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने डिजिटल गेट पास प्रणाली का किया शुभारम्भ

एएम नाथ : शिमला, 08 मई । मुख्यमंत्री से भेंट की प्रक्रिया को सरल एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय में मौजूदा प्रवेश व्यवस्था के साथ डिजिटल गेट पास प्रणाली...
article-image
पंजाब

10 बोतल कोरोना बीयर और चार हुक्के बरामद, हुक्का पीते मिले लोग, 3 गिरफ्तार : रेस्टोरेंट में बिना परमिट के मेहमानों को शराब जा रही थी परोसी

मोहाली :  25 मार्च :  आबकारी विभाग की ओर से वर्ष 2024 के चुनावों को देखते हुए ढाबों, होटल व क्लबों की चैकिंग की गई। इसके अलावा खरड़-कुराली रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों को...
Translate »
error: Content is protected !!