कमलेश ठाकुर ने चनौर पंचायत में ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सुनी जनसमस्याएँ

by
नशे संबंधित सूचना को साझा करने के लिए 112 आपातकालीन नंबर पर करें संपर्क
देहरा, 07 दिसंबर : विधायक कमलेश ठाकुर ने आज चनौर पंचायत में आयोजित ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याएँ एवं मांगें सुनीं तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन को जनता की दहलीज तक पहुँचाकर समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्राम स्तर पर सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
May be an image of one or more people, people studying, table and text
इस दौरान विधायक ने लक्ष्मी नारायण मंदिर ठाकुरद्वारा चनौर में टाइल लगाने के लिए 2 लाख, वेटरिनरी डिस्पेंसरी निर्माण के लिए चार लाख व बेहड से थेडू रास्ते के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने कुराल बेहड क्षेत्र में शमशान घाट की समस्या को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया। साथ ही बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के अपग्रेडेशन हेतु भी आवश्यक कदम उठाने की बात कही।
विधायक ने जल शक्ति विभाग को गुलेरिया बस्ती में पेयजल टैंक निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए और क्षेत्र में निर्बाध एवं उच्च गुणवत्ता वाली पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
May be an image of one or more people and temple
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में धर्मशाला में चिट्टे के विरुद्ध एक जागरूकता वॉकाथॉन आयोजित किया गया है। इस अभियान को पंचायत स्तर पर व्यापक रूप से चलाने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने लोगों से इस जन-अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि नशे से संबंधित किसी भी सूचना को साझा करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 112 आपातकालीन नंबर आरंभ किया गया है। इस नंबर पर जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत भी किया जाएगा।
May be an image of one or more people, speaker and crowd
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के समग्र विकास एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय लोगों से सहयोग और सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि विकास कार्यों को और अधिक गति मिल सके।
इससे पूर्व विधायक का चनौर पंचायत पहुंचने पर यहां के स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग परविंदर सिंह ,कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग परमजीत सलहोत्रा, प्रधान वडल सुमन ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर,पूर्व महासचिव कांग्रेस कमेटी इंद्रजीत शर्मा, यूथ ब्लॉक अध्यक्ष सुमित ठाकुर , ओबीसी कल्याण बोर्ड सदस्य राजकुमार, महिला मंडल प्रधान दर्शना , जिला परिषद मेंबर पुष्पा मनिहास, सतिन्द्र मंहत सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी व कर्मचारी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रामलीला का मंचन 14 से 24 अक्तूबर तक होगा : रामलीला प्रबंधों की एसडीएम ने की समीक्षा

ऊना 9 अक्तूबर: 14 से 24 अक्टूबर तक राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना में आयोजित होने वाली रामलीला की तैयारियों को लेकर सोमवार को एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने ज़िला अधिकारियों व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यह नेता बनने जा रही हैं भाजपा अध्यक्ष….!!

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी भविष्य की राजनीति को ध्यान में रखकर बड़े फैसले लेने के लिए जानी जाती है। आने वाले समय में बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और दक्षिण भारत में तमिलनाडु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पर हमला : नेता मोदी सरकार की योजनाओं में बंदरबांट कर रहे : डॉ. राजीव बिंदल

एएम नाथ। शिमला :  शिमला, 18 अक्टूबर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाया है कि वे ब्लॉक कार्यालयों में बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में HRTC की बस पलटी : 13 लोग घायल….शीलघाट से शिमला जा रहे थे यात्री

एएम नाथ। दाड़लाघाट :  सोलन के अर्की में शुक्रवार सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शीलघाट से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस नंबर HP-03B 6202 सरयांज-पीपलूघाट सड़क मार्ग पर पलट...
Translate »
error: Content is protected !!