कम्युनिटी हाल के निकट समाज सेवी सुमेश सोनी ठीक करवाया सीवरेज का टूटा ढक्कन

by

होशियारपुर : वार्ड नंबर 4 के तहत पड़ते मोहल्ला गौतम नगर में स्थित कम्युनिटी हाल के समीप गत दिनों से सीवरेज का एक ढक्कन टूटा हुआ था। जिसके कारण वहां आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था व हादसे की आशंका बनी हुई थी। इस समस्या के बारे में पता चलते ही वार्ड निवासी समाज सेवी सुमेश सोनी ने अपनी जेब से खर्चा करके ढक्कन ठीक करवाकर लोगों को राहत पहुंचाई। इस मौके पर पंडित वरिंदर दत्त वैद भी मौजूद थे। सुमेश सोनी ने कहा कि कम्युनिटी हाल के साथ पार्क भी है तथा रोजाना सैकड़ों लोग यहां पर सैर करने के लिए आते हैं। ऐसे में सीवरेज का ढक्कन टूटा होने के चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने समस्या की गंभीरता को देखते हुए इसे ठीक करवाकर अपना फर्ज अदा किया है तथा यह किसी पर कोई एहसान नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस वार्ड एवं मोहल्ले में हम रहते हैं वहां की समस्याओं को दूर करवाना भी हमारा फर्ज एवं धर्म है। उन्होंने कहा कि मोहल्ला निवासियों के सहयोग से अन्य समस्याओं को भी दूर किया जाएगा। पंडित वरिंदर दत्त वैद ने वार्ड वासियों की तरफ से सुमेश सोनी का धन्यवाद किया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा साहित सभा मेजर सिंह मौजी यादगारी पुरसकार से लेखक बलदेव सिंह बद्धन को करेगी सम्मानित

गढ़शंकर: दोआबा साहित सभा की मीटिंग सभा के अध्यक्ष प्रो. संधू वरियाणवी की अध्यक्षता स्थानीय मेजर सिंह मौजी यादगारी लाईब्रेरी में हुई। जिसमें कोविड के चलते मार्च में किया जाने वाले साहित्क समागम आठ...
article-image
पंजाब

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा कृषि कार्यालय गढ़शंकर में पराली प्रबंधन पर किसान जागरूकता शिविर का किया आयोजन : पिछले वर्षों में फसल अवशेष न जलाने वाले किसानों को किया सम्मानित

गढ़शंकर। फसल अवशेष प्रबंधन पर किसान जागरूकता शिविर का डीसी आशिका जैन आईएएस एवं मुख्य कृषि अधिकारी होशियारपुर डॉ. दपिंदर सिंह के मार्गदर्शन तथा कृषि अधिकारी गढ़शंकर डॉ. सुखजिंदर सिंह के कुशल नेतृत्व में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट : फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा की थी कमाई, फिल्म इंडिया में सिर्फ एक स्टेट पंजाब में होगी रिलीज

पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ ने दुनियाभर में खूब धमाल मचाया. फवाद खान और माहिरा खान की ये फिल्म अक्टूबर 2022 में रिलीज हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में...
Uncategorized , पंजाब

सतविंदर हीरा जी का जबलपुर में भव्य स्वागत, बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया समाजिक एकता का आह्वान

जबलपुर/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  मध्य प्रदेश ऑल इंडिया आदि धर्म मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सतविंदर हीरा जी का जबलपुर पहुंचने पर स्थानीय साध-संगत द्वारा उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। शहर में प्रवेश करते ही उन्हें...
Translate »
error: Content is protected !!