करलोटी से एम्स बिलासपुर के लिए शुरू हुई नई बस सेवा, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

by
नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीणों में दिखा उत्साह
एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 19 नवम्बर: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज करलोटी क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए करलोटी से एम्स बिलासपुर के लिए नई बस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने इस नई बस सेवा को हरी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस नई बस सेवा के शुरू हो जाने पर स्थानीय लोगों में अत्यधिक उत्साह देखा गया। ग्रामीणों एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने इस महत्वपूर्ण बस सुविधा के लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का आभार जताया तथा कहा कि यह नई बस सेवा आम लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी।
इस मौके पर राजेश धर्माणी ने कहा कि यह नव संचालित बस प्रतिदिन प्रातः 7 बजे करलोटी से रवाना होकर शुक्र खड्ड, छत, बरठीं, सुन्हानी, पनौल और भगेड़ से होते हुए प्रातः 9 बजे एम्स बिलासपुर पहुंचेगी। इस बस के शुरू हो जाने से एम्स बिलासपुर जाने वाले मरीजों, बुजुर्गों और उनके परिजनों को समय पर अस्पताल पहुंचने में विशेष सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यही बस सांय 5 बजे पुनः एम्स बिलासपुर से चलेगी तथा इसी मार्ग से होते हुए सांय 7 बजे करलोटी पहुंचेगी। उन्होंने कि क्षेत्र के लोगों को एम्स बिलासपुर से शाम के समय सुरक्षित और सुचारू परिवहन सुविधा उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने कहा कि इस बस सेवा से सात पंचायतों सहित आसपास के अनेक क्षेत्रों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब तक एम्स जाने के लिए लोगों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। अब इस बस के शुरू हो जाने से न केवल लोगों के समय की बचत होगी बल्कि आर्थिक बोझ भी कम होगा तथा आमजन को सुरक्षित, सुलभ और किफायती परिवहन सुविधा सुनिश्चित हुई है।
बस सेवा के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बस सेवा बीमार व्यक्तियों, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों के लिए विशेष राहत लेकर आई है। पहले एम्स पहुंचने में काफी समय लगता था और परिवहन विकल्पों की कमी के कारण कई बार मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब इस बस सेवा से मरीज समय पर इलाज हेतु आसानी से एम्स पहुंच सकेंगे और शाम को भी बिना किसी प्रतीक्षा के सीधे घर वापस लौट सकेंगे, जिससे अतिरिक्त खर्च और असुविधा से मुक्ति मिलेगी।
ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए अत्यंत सराहनीय कदम उठाया है। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी, बल्कि क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण सुधार होगा।
बस सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में एचआरटीसी बिलासपुर के वरिष्ठ प्रबंधक विवेक लखनपाल, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन में स्कूलों की ग्रांट रोक रही है सरकार- जब सरकार पैसे नहीं देगी तो कैसे भरा जाएगा बिजली का बिल : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों की ग्रांट रोक दी गई है। केंद्र द्वारा दिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नर्सों की भर्ती में कोरोना वारियर्स को प्राथमिकता देगी सरकार -मेडिकल टेक्नोलॉजी पर खर्च कर रहे 1350 करोड़ रुपयेः सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी और चमियाणा अस्पताल की फैक्लटी के साथ किया संवाद एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार सायं यहां आईजीएमसी शिमला व अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशिलिटी,...
हिमाचल प्रदेश

11 सितंबर को जिला के समस्त न्यायालयों में होगी राष्ट्रीय लोक अदालतें

ऊना – जिला के सभी न्यायालयों में 11 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 जिलों के बदले डीसी : हिमाचल सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों के तबादले और की नई तैनातियां

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ये आदेश तुरंत प्रभाव...
Translate »
error: Content is protected !!