करसोग के सोरता, बखरौट और चिंडी में मतदाताओं को ईवीएम संचालन प्रक्रिया के बारे में किया जागरूक

by
करसोग :   करसोग विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत चुनावों में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस क्षेत्र में मतदान और ईवीएम संचालन प्रक्रिया बारे जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम करसोग नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रतिशतता बढ़ाने, अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने मत के महत्व और ईवीएम संचालन की विधि के बारे में जागरूक करने हेतू उपमण्डल में ईवीएम अवेयरनेस टीम के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आज 26-करसोग (अ.जा.) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र 8-सोरता व 9-बखरौट के मतदाताओं के लिए ग्राम पंचायत सोरता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बखरौट में, मतदान केंद्र 10-चिंडी के मतदाताओं के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला चिंडी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में आम जनमानस को ईवीएम मशीन के बारे में बताया गया और उन्हें वोटिंग करने का अभ्यास भी करवाया गया। स्थानीय जनता को ईवीएम अवेयरनेस टीम के द्वारा ईवीएम व वीवीपैट की कार्य प्रणाली भी बताई गई। अवेयरनैस टीम ने नागरिकों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी से भी अवगत करवाया।
एसडीएम ने बताया कि 29 दिसंबर को मतदान केंद्र 12-कोट के मतदाताओं के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोट, मतदान केन्द्र 13-शोरशन-I व 15-शोरशन-II के मतदाताओं के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोरशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 दिवसीय दौरे पर पहुंची शिमला : राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्वागत

एएम नाथ। शिमला :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अपने पांच दिवसीय हिमाचल दौरे पर शिमला पहुंची। शिमला के निकट मशोबरा स्थित कल्याणी हैलीपैड में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सम्मान निधि के नाम पर कांग्रेस मातृशक्ति के साथ फिर कर रही है ठगी : जयराम ठाकुर

विधानसभा के बाद लोकसभा के चुनाव में फिर से फॉर्म भरवाने के कांग्रेसी पैंतरे पर रोक लगाए चुनाव आयोग एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस  विधान सभा चुनावों...
हिमाचल प्रदेश

विदेश जाने के लिए कोविड वैक्सीन लगवाना है, तो पहुंचे ऊना क्षेत्रीय अस्पताल

विदेश यात्रा पर जाने वालों के लिए ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में विशेष टीकाकरण शिविर ऊना : पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में 31 अगस्त से पहले विदेश यात्रा करने वाले व्यक्तियों के लिए क्षेत्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो मरीजों को एयरलिफ्ट कर दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार से आईजीएमसी पहुंचाया

 शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में प्रदेश सरकार मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं को विशेष अधिमान देते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!