करसोग में एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित : एससी/एसटी वर्ग के लोगों के लिए इस अधिनियम में विशेष प्रावधान किए गए- डीएसपी गीतांजलि ठाकुर

by

करसोग : अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 के अंतर्गत राम मंदिर पुराना बाजार करसोग में एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में उपमंडलाधिकारी नागरिक करसोग नरेंद्र सिंह मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कृषि क्षेत्र में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किसान नेक राम शर्मा कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
शिविर में एसडीएम ने कहा कि हमें वसुधैव कुटुंबकम् की परंपरा का निर्वहन करते हुए समाज में एकजुटता और समरसता के साथ मिल जुल कर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य एससी/एसटी वर्ग के नागरिकों को अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रदान किए गए अधिकारों के प्रति जागरूक करवाना है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को समाज में एकजुटता और भाईचारे की भावना को निभाते हुए देश व प्रदेश की उन्नति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
कृषि क्षेत्र में पदमश्री अवार्ड से सम्मानित किसान नेक राम शर्मा ने जैविक खेती के महत्व के उपर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसानों को रसायनिक खेती को कम करते हुए प्राकृतिक कृषि पद्धति को अपना कर मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा देेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। इसलिए हमें जैविक खेती के माध्यम से उगाए गए अनाज को ग्रहण करना चाहिए । उन्होंने कहा कि मोटे अनाज के सेवन से हम अपने शरीर को अनेक बीमारियों से बचा सकते है।
शिविर में डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एससी/एसटी वर्ग के लोगों के लिए इस अधिनियम में विशेष प्रावधान किए गए है। उन्होंने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य इस वर्ग से संबंध रखने वाले लोगों को एट्रोसिटी एक्ट के माध्यम से प्रदान किए गए विशेष अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि यह कानून अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोगाें के सम्मान, स्वाभिमान और उनके उत्थान एवं हितों की रक्षा के लिए बनाया गया है। यदि अनुसूचित जाति, जनजाति से संबंध रखने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ किसी प्रकार का कोई भेदभाव किया जाता है तो ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व दंड का प्रावधान इस अधिनियम में किया गया है।
जिला कल्याण अधिकारी समीर ने इस अवसर पर अनुसूचित जाति, जनजाति से संबंध रखने वाले लोगों को विभिन्न अधिनियमों और प्रावधानों के प्रति जागरूक किया तथा विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि राज्य सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए सभी पात्र लोगों को आगे आना चाहिए।
शिविर में तहसील कल्याण अधिकारी करसोग भोपाल शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधिगण, महिला मंडल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व युवक मंडल उपस्थित रहे।
.0.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए नालसा हेल्पलाइन नम्बर 15100 पर कर सकते हैं संपर्क : सहायक आयुक्त

रोहित भदसाली। ऊना, 9 अक्तूबर. समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने और कानूनी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा निःशुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान की जाती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानपुरा स्कूल में शिक्षकों और बच्चों ने सीखे ढिंगरी मशरूम उत्पादन के गुर

छात्रों व मिड डे मिल कर्मियों ने सीखे मशरूम उत्पादन के गुर बद्दी, 16 मई (तारा) : व्हाइट अंब्रेला मिशन व मिड डे मील योजना के अंतर्गत स्कूलों में मशरूम उत्पादन का लक्ष्य जिले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैराग्लाइडिंग प्रि-वर्ल्ड कप का शुभारंभ, 30 देशों के 186 पायलट ले रहें भाग : वर्ष में दूसरी बार आयोजित हो रही अंतर्राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता

बीड़ बिलिंग जल्द ही पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड की करेगा मेजबानी: बाली बिलिंग, 26 अक्तूबर। भारत की कैपिटल आफ पैराग्लाइडिंग के रूप में विख्यात बीड़ बिलिंग में जल्द की पैराग्लाइडिंग के वर्ल्ड कप का आयोजन किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पीर निगाहा में पंजाब के युवक से पुलिस ने पकड़ा देसी कट्टा पिस्तौल : आर्म्स एक्ट के मामला दर्ज कर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

एएम नाथ। ऊना :  ऊना जिला के धार्मिक स्थान पीर निगाह पर पुलिस ने पंजाब के एक युवक को देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पंजाब से कुछ युवक माथा टिकने...
Translate »
error: Content is protected !!