करसोग में बैलेट पेपर से प्रत्याशी का नाम गायब : ARO पर कार्रवाई की तैयारी

by

पंचायत चुनाव में बड़ी चूक, मतदान बीच में रुका; मंडी-बिलासपुर के ARO होंगे चार्जशीट

एएम नाथ। करसोग : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान बैलेट पेपर में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद चुनाव प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंडी और बिलासपुर में बैलेट पेपर गायब होने के मामलों में संबंधित एआरओ (सहायक रिटर्निंग अधिकारी) को चार्जशीट किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं करसोग में भी एक एआरओ के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
जानकारी के अनुसार, करसोग क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर मतदान प्रक्रिया के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब पांच वोट पड़ने के बाद छठे नंबर पर मतदान करने पहुंचे एक प्रत्याशी के समर्थक ने दावा किया कि उसके उम्मीदवार का नाम बैलेट पेपर में मौजूद ही नहीं है। शिकायत मिलते ही मतदान प्रक्रिया को तुरंत रोक दिया गया और चुनाव अधिकारियों को सूचना दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन हरकत में आया। उपायुक्त ने राज्य चुनाव आयोग से संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी, जिसके बाद कुछ समय के लिए मतदान दोबारा शुरू करवाया गया। हालांकि बाद में स्थिति स्पष्ट न होने के कारण मतदान फिर रोक दिया गया।
प्रशासन अब पूरे मामले की जांच में जुट गया है। चुनाव प्रक्रिया में इस प्रकार की लापरवाही को गंभीर मानते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत विदेशों में भेजे जाएंगे हिमाचल के लोक कलाकारः मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री ने जंजैहली के चौलूथाच में तीन दिवसीय सराज टेलेन्ट एंड टूरिज्म फेस्टिवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की स्थानीय कामरू देवता मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल की याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई स्थगित : अनुपस्थित MP’s की छुट्टी की समीक्षा के लिए पैनल गठित

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को सूचित किया है कि लोकसभा अध्यक्ष द्वारा 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जो संसद से अनुपस्थित रहने वाले सभी सांसदों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का किया निरीक्षण

ऊना :   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गगरेट तथा चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों का उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे के संबंध में सुरक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बहन बनी प्रधान तो भाई बन गया उपप्रधान : सिरमौर के गांव बाऊनल काकोग में जअनिता शर्मा प्रधान चुनी गई तो उसका सगया भाई रामचरण उपप्रधान

सिरमौर : विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत बाऊनल काकोग में लोगों ने  भाई-बहन को पंचायत प्रधान उपप्रधान चुने जाने की पूरे हिमाचल में गांव चर्चा आ गया है।  अनिता शर्मा प्रधान चुनी गई...
Translate »
error: Content is protected !!