करोड़ों की विकास परियोजनाओं से बदल रहा ज्वाली विधानसभा का स्वरूप: प्रो. चन्द्र कुमार

by
कृषि मंत्री ने ज्वाली रेस्ट हाउस में सुनी जन समस्याएं
एएम नाथ। ज्वाली,7 दिसंबर। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली रेस्ट हाउस पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर लोगों ने अपनी समस्याएं कृषि मंत्री के समक्ष रखीं।
May be an image of one or more people and text
कृषि मंत्री ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसमस्याओं के त्वरित और स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि आम जनता को प्रशासनिक कार्यों के लिए भटकना न पड़े, बल्कि अधिकारी स्वयं लोगों के बीच जाकर उनकी शिकायतें सुनें और उनका समाधान करें।
उन्होंने कहा कि अधिकतर समस्याएं राजस्व विभाग से संबंधित होती हैं,इसलिए प्रदेश सरकार ने राजस्व सेवाओं को पारदर्शी, सुविधाजनक और त्वरित बनाने के लिए बड़े पैमाने पर सुधार किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनभागीदारी को प्राथमिकता दे रही है। हमारा प्रयास है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
May be an image of one or more people and crowd
कृषि मंत्री ने बताया कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तेजी से कार्य कर रही है। गज्ज खड्ड पर 87 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी लाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 5.36 करोड़ रुपये की लागत से नगरोटा सूरियां अस्पताल तथा ज्वाली सिविल अस्पताल में 6.42 करोड़ रुपये की लागत से 50 बिस्तरों के अतिरिक्त ब्लॉक का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बेहतर परिवहन सुविधा के लिए सड़कों के चौड़ीकरण और सुधारीकरण पर करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे हैं। ज्वाली शहरी क्षेत्र में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु अमृत-2 योजना के तहत 15.50 करोड़ रुपये की लागत से ट्यूबवेल, स्टोरेज टैंक व पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी पर है। वहीं नगरोटा सूरियां में 34 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज प्रणाली का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। साथ ही घाड़ जरोट क्षेत्र की 16 पंचायतों के 45 गांवों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 29.65 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना तैयार की जा रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए 213.40 करोड़ रुपये की सुखाहार मध्यम सिंचाई योजना तैयार की जा रही है, जिससे 2186 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।
कृषि मंत्री ने कहा करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं से ज्वाली विधानसभा क्षेत्र का स्वरूप बदल रहा है। क्षेत्र का वास्तविक विकास हमेशा कांग्रेस सरकारों में हुआ है और वर्तमान सरकार इस विकास यात्रा को और गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में तहसीलदार विनोद टंडन,बीडीओ नगरोटा सूरियां मनोज शर्मा,पीडब्ल्यूडी एसडीओ अंकित पूर्व जिला अध्यक्ष कर्ण सिंह मालटू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया,पंचायत प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के लिए कण्डाघाट विकास खण्ड में द्वितीय चरण में 80.89 प्रतिशत मतदान

सोलन :  सोलन जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण में 80.89 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्पीकर कुलदीप पठानिया ने दिलाई नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर , आशीष शर्मा व हरदीप बाबा को पद एवं गोपनीयता की शपथ

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर सहित तीन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई।  शपथ ग्रहण समारोह मुख्यमंत्री, नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

186.83 करोड़ रूपये के भारी बारिश से जिला ऊना में नुक्सान का आंकलन : सभी अधिकारी आपसी तालमेल और तत्परता के साथ करें पुनर्वास कार्य – मुकेश अग्निहोत्री

जिला में सड़क, पानी व बिजली की सभी योजनाएं बहाल – उप मुख्यमंत्री ऊना, 3 अगस्त – लोगों के कल्याण के लिए समर्पित प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्राह्मी की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं महिलाएं : सूखी ब्राह्मी के लिए किसानों को मिल रहा 1 लाख रुपये प्रति क्विंटल तक का मूल्य

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में स्वयं सहायता...
Translate »
error: Content is protected !!