करोड़ों रुपए का फंड आप की सरकार वापिस ले गई , जिससे शहर का विकास हो रहा प्रभावित : पूर्व कैबिनेट मंत्री अरोड़ा 

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ब्रह्म शंकर जिंपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार से होशियारपुर हलका विधान सभा के विकास कार्यों के लिए फंड क्या ला कर देना था वह जो करोड़ों रुपए के फंड उन्होनें मंत्री रहते हुए शहर के विकास के लिए लाकर दिए थे वह करोड़ों रुपए का फंड आम आदमी पार्टी की सरकार वापिस ले गई तथा शहर का विकास प्रभावित हो गया उक्त बात का खुलासा उन्होनें वार्ड नंबर 39 में दर्शन लद्दड़ और उनकी पत्नी सुनीता लद्दड़ व दर्जनों साथियों सहित कांग्रेस में शामिल करते हुए कही श्री अरोड़ा ने कहा कि लद्धड़ दंपती के कांग्रेस परिवार में शामिल होने से कांग्रेस को बहुत बल मिला है उन्होनें कहा कि ने पिछले नगर निगम चुनाव में आजाद चुनाव लड़ कर 800 से अधिक वोट प्राप्त कर अपना लोहा मनाया था लद्धड़ दंपती को कांग्रेस परिवार में शामिल करने में उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है श्री अरोड़ा ने कहा कि लद्धड़ दंपति व साथियों का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत है उन्होनें ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा पंजाब की तरक्की व पंजाब वासियों की भलाई करने वाली स्कीमें लागू की जिस में पंजाब के गरीबों के करोड़ों रुपए के बिजली पानी के बिल माफ़ करने के साथ साथ बिजली पानी की दरों में भारी कटौती कर लोगों को भारी राहत प्रदान की थी।
   श्री अरोड़ा ने कहा कि उन्होनें मंत्री रहते हुए होशियारपुर के विकास कार्यों के लिए फंडों की बाढ़ ला दी थी तथा कई हज़ार करोड रुपए के शहर व गांवों में विकास काम करवाए गए तथा सामाजिक व धार्मिक कार्यों में लगी संस्थाओं को भी करोड़ों रुपयों की सरकारी ग्रांट जारी की जो की पंजाब में एक रिकॉर्ड है।उन्होनें कहा कि डिजिटल लाईब्रेरी,फ़ूड स्ट्रीट, साइकिल ट्रैक, बस शैल्टर,सिटी सेंटर,गवर्नमेंट कॉलेज में गर्ल हॉस्टल,लाजवंती मल्टी गेम स्टेडियम आदि कांग्रेस सरकार की देन है ।आज तक कांग्रेस सरकार ने ही पंजाब की तरक्की व खुशहाली के लिए काम किया है जिस बदलाव की आस में लोगों ने आम आदमी पार्टी को मौका दिया था उनके पंजाब को बर्बादी के रास्ते पर धकेल दिया आज हज़ारों करोड़ का कर्ज़ मान सरकार ने चढ़ा दिया जिस कारण पंजाब की तरक्की पर ब्रेक लग गई है।श्री अरोड़ा ने कहा कि कोई शक नहीं है कि आम आदमी पार्टी आर्थिक मोर्चे पर बुरी तरह से विफल रही तथा कानून व्यवस्था कायम रखने में बुरी तरह से असफ़ल हुई है उन्होंने विश्वास दिलाया कि पंजाब में कांग्रेस सरकार के आने के बाद वार्ड के विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाएँगे इस अवसर पर एडवोकेट रणजीत कुमार किट्टी,विश्वनाथ बंटी,आशा दत्ता पार्षद, मीना शर्मा पार्षद, सुरेखा रतन पार्षद,अशोक मेहरा पार्षद,आशु शर्मा,यूथ नेता रिशु आदिया,मनोज लकी,रेनू लद्धड,डिंपल,
अनीता कुमारी,शिव,अवतार, जीत राम,अश्वनी कुमार,
बॉबी प्रधान ,पालो व भारी संख्या में वार्ड वासी आदि मौजूद थे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जबरन वसूली और लूटपाट करने वाले तीन सदस्यीय गिरोह का जालंधर पुलिस ने किया भंडाफोड़ : गिरोह फर्जी एक्सीडेंट कर लोगों से पैसे वसूलता था पैसे

जालंधर  :   जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को लोगों से जबरन वसूली, धमकी देने और लूटपाट करने वाले तीन सदस्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAS अफसर घूंघट डालकर मरीज बनकर पहुंची अस्पताल : जब परिचय दिया तो वहां पर मौजूद डॉक्टर और स्टॉफ में हड़कंप मच गया

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) :   अफसर औचक निरीक्षण करने के लिए गोपनीत तरीके से मौके पर पहुंच जाए,अभी तक आपने फिल्मों में ही देखा होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ऐसा रियल में हुआ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बलि दी जानी थी चार वर्षीय बच्चे की मध्यप्रदेश में : महिला व डॉक्टर ने रची साजिश…..लुधियाना में हुई थी 2 लाख में डील…

बरनाला : बरनाला में गरीब परिवार के दो साल के बच्चे का 4 अप्रैल को अपहरण हुआ था। इस मामले में बरनाला पुलिस महिला समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को सही सलामत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज की दोबारा श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी और श्री केसगढ़ साहिब के जथेदार के रूप में ताजपोशी : पूर्व जत्थेदार ने पहनाई पगड़ी

तख्त श्री केसगढ़ साहिब में शनिवार को आयोजित विशेष सम्मान समारोह में सिख पंथ के भीतर पिछले आठ महीनों से चल रहा विवाद समाप्त हो गया।  इस अवसर पर जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज को पंथक...
Translate »
error: Content is protected !!