करोड़ों रुपए की हेरोइन भी बरामद : सब इंस्पैक्टर व उसके 2 अन्य साथी भी गिरफ्तार

by

लुधियाना। जिले में बुधवार को पंजाब एसटीएफ टीम की ओर से एक सब इंस्पेक्टर को 16 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। एसटीएफ ने आरोपी को ट्रेप लगाकर गिरफ्तार किया गया है। सब इंस्पेक्टर और उसके 2 साथियों से करोड़ों रुपए की हेरोइन भी बरामद हुई है। शुरूआती जांच में पता चला कि सब इंस्पेक्टर शहर में नशे का नेटवर्क चला रहा था। पकड़े गए आरोपी सब इंस्पेक्टर की पहचान हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी हरजिंदर सिंह की निशानदेही पर उसके बाकी के दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों साथियों की पहचान हरजिंदर कौर व रोहित कुमार के रूप में हुई है। एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि टीम को गुप्ता सूचना मिली थी कि पुलिस मुलाजिम हरजिंदर सिंह की जेब में हैरोइन है जो लाडोवाल की तरफ से आ रहा है। ट्रेप लगाकर मुलाजिम को रोका और चैकिंग की तो उसकी जेब से 16 ग्राम हैरोइन बरामद हो गई। उन्होंने जब सब-इंस्पैक्टर से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपने दोनों साथियों के बारे भी खुलासा कर दिया। आरोपी हरजिंदर सिंह पहले थाना लाडोवाल में भी तैनात रहा है। लाडोवाल थाना से ही आरोपी हरजिंदर सिंह की पहचान इन नशा तस्करों से हुई। बताया जा रहा है महिला हरजिंदर कौर पर पहले भी कई मामले दर्ज है। महिला खुद भी नशा का सेवन करती है। महिला पिछले 10 वर्षों से इस कारोबार से जुड़ी है। वहीं आरोपी रोहित कुमार एक फैक्ट्री में काम करता जो फिल्लौर में है। आरोपी को वहीं से पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा तांकि बड़े खुलासे हो सके। अधिकारियों के मुताबिक वर्दी का इस्तेमाल करके पुलिस मुलाजिम नशा तस्करी के गोरखधंदे को चला रहा था। आरोपी को जब गिरफ्तार किया उस समय भी उसने वर्दी पहने रखी थी। आरोपी की जैकेट की जेब के नशा मिला है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशा की तस्करी करने के लिए पुलिस के रौब का इस्तेमाल करता था। पुलिस कर्मी होने के कारण आसानी से नशीले पदार्थों की तस्करी करवाता था और कोई उस पर संदेह भी नहीं करता था। आरोपी के मोबाइल डिटेल व अन्य कई तरह के कागजात टीम ने कब्जे में ले लिए है। इस मामले में कई अधिकारियों के नाम भी उजागर हो सकते है। टीम अब जांच में जुट गई है कि आरोपी सब इंस्पैक्टर कितने वर्ष से नशा तस्करी करता रहा है। वहीं आरोपी की जायदाद का भी टीम ब्योरा लेने जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक की मौत : स्कूटी सवार युवक की पेड़ से टकराने से हुई मौत

गढ़शंकर : गुरुवार की रात गढ़शंकर-बंगा सड़क पर 16 वर्षीय युवक की स्कूटी सड़क किनारे पेड़ से टकराने से मौत हो गई। मिरतक की पहचान मनवीर सिंह पुत्र मनी निवासी दघाम के रूप में...
article-image
पंजाब

कोविड-19 के कारण 671 मृतकों के परिजनों को दिया जा चुका है एक्स-ग्रेशिया का लाभ: डिप्टी कमिश्नर

एक्स-ग्रेशिया के अंतर्गत मृतक के परिजनों को दी जा रही है 50 हजार रुपए एक्स ग्रेशिया सहायता एक्स ग्रेशिया का लाभ लेने के लिए वैब पोर्टल http://covidexgratia.punjab.gov.in पर आनलाइन दिया जा सकता है प्रार्थना...
article-image
पंजाब

20000KM लंबी लिंक सड़कों का होगा कायाकल्प, 4000 करोड़ आएगी लागत : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को एक बड़े नागरिक केंद्रित फैसले में राज्य में 4000 करोड़ रुपये की लागत से 20000 किलोमीटर लंबी लिंक सड़कों के निर्माण के लिए...
article-image
पंजाब

10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जरूरी ख़बर : पंजाब बोर्ड ने जारी

मोहाली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट घोषित कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ये परीक्षाएं...
Translate »
error: Content is protected !!