कर्जदार किसानों की संख्या सबसे ज्यादा पंजाब में : पंजाब के किसान पर 2.03 लाख रुपये के औसत कर्ज : सुखबीर बादल के सवाल पर पर वित्त राज्य मंत्री का जवाब

by

चंडीगढ़ : कर्जदार किसानों की संख्या सबसे ज्यादा पंजाब में है, पंजाब के किसान 2.03 लाख रुपये के औसत कर्ज के साथ देश में तीसरे स्थान पर हैं। यह जानकारी शिअद के अध्यक्ष और सांसद सुखबीर बादल के सवाल के जवाब में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड ने संसद में बजट पर चर्चा पर दी। औसत कर्ज के मामले में केरल के किसान 2.42 लाख रुपये प्रति किसान कर्ज के साथ देश में तीसरे नंबर पर हैं।
सांसद सुखबीर बादल ने मंगलवार को केंद्र सरकार से पंजाब के किसानों की कर्ज माफी की मांग की, जोकि देश में गंभीर ऋणग्रस्तता से पीड़ित हैं। सुखबीर ने संसद में वित्त राज्यमंत्री से देश के किसानों के कर्ज का विवरण देने का अनुरोध किया था और यह जानना चाहा था कि क्या बीते दो साल के दौरान केंद्र ने किसानों के कर्ज पर कोई अध्ययन किया है और केंद्र सरकार की पंजाब में किसानों का कर्ज माफ करने के बारे में क्या योजना है? वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने 2019 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि ऋणग्रस्तता के मामले में पंजाब में सबसे ज्यादा किसान हैं। हालांकि 2.03 लाख के औसत कर्ज के साथ वह देश में तीसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर, आंध्र प्रदेश के किसानों पर 2.45 लाख का औसत कर्ज है जबकि देश में दूसरे नंबर पर केरल के किसान हैं। पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा के किसानों पर औसतन 1.82 लाख रुपये का कर्ज है। राष्ट्रीय ऋणग्रस्तता का आंकड़ा प्रति किसान 74 हजार रुपये है।
सुखबीर ने कहा कि कर्ज के इस स्तर के बावजूद केंद्र सरकार पंजाब के किसानों की कर्ज माफी का कोई प्रस्ताव लेकर नहीं आई है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब के मेहनती किसानों का अपमान है, जो राष्ट्रीय अन्न भंडार को खाद्यान्न प्रदान करते हुए कर्जदार हो गए हैं और इस प्रक्रिया में किसानों ने भूजल के भंडार भी समाप्त कर दिए। पंजाब के किसानों का भविष्य अंधकारमय है। उनका कर्ज माफ करके उन्हें गेहूं-धान के चक्र से निकालना समय की जरूरत है।
और पढ़ें…

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Panic in Mahilpur and Kot

Fear has spread among residents of Mahilpur and Kot Fatuhi after a series of incidents over the past two days, including theft, motorcycle snatching, and gunfire. Police have assured people that the accused will...
article-image
पंजाब

स्वामी भक्ति प्रसाद गिरि महाराज से विशेष संवाद श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से धर्म, आस्था और अध्यात्म पर गूढ़ विमर्श

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : वृन्दावन के प्रतिष्ठित संत एवं कथा व्यास स्वामी भक्ति प्रसाद गिरि महाराज से धर्म, आस्था और अध्यात्म के विविध पहलुओं पर एक विशेष संवाद का आयोजन किया गया। इस संवाद...
article-image
पंजाब , समाचार

लोक चुनाव में लगे झटके के बाद सीएम मान ने की बड़ी घोषणा – डीसी व एसएसपी जिले में करप्शन होने पर होंगे जिम्मेदार : डीसी दफ्तरों में शुरू होगी सीएम विंडो या मुख्यमंत्री सहायता केंद्र

चंडीगढ़ : लोक सभा चुनावों के सीएम मान के 13 – 0 के प्लान को लगे झटके बाद हरतक में आ गई लग रही है। पंजाब के हर जिले में मुख्यमंत्री सहायता केंद्र या...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने रोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन कारगुजारी करने पर जिला रोजगार ब्यूरो के प्लेसमेंट अधिकारी व कैरियर काउंसलर को किया सम्मानित

सम्मान के तौर पर दोनों अधिकारियों को होशियारपुर के प्रतिष्ठित सर्विसेज क्लब की दी मानद सदस्यता होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कोविड की मुश्किल घड़ी में रोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन कारगुजारी से...
Translate »
error: Content is protected !!