कर्ज पर हिमाचल में सियासी जंग : जयराम ठाकुर ने कहा मामले में कीर्तिमान रचेंगे सीएम सुक्खू

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में विकास की गाड़ी बिना कर्ज आगे नहीं बढ़ सकती। प्रदेश के हालात ऐसे हैं कि यहां कर्मचारियों का वेतन और रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन देने के लिए भी राज्य सरकार को कर्ज पर ही निर्भर रहना पड़ता है। हिमाचल प्रदेश की सत्ता पर चाहे जिस भी पार्टी की सरकार हो, हर सरकार को लोन लेकर ही आगे बढ़ना होता है। बावजूद इसके लोन के मुद्दे पर राज्य में हमेशा ही राजनीति गरमाई रहती है। अब कर्ज के मुद्दे को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है।
हिमाचल पर करीब 85 हजार करोड़ रुपये का कर्ज : छोटे से पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश पर करीब 85 हजार करोड़ रुपये का कर्ज हो चुका है। वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक राज्य सरकार 3 हजार 400 करोड़ रुपये का लोन ले चुकी है। राज्य सरकार के पास अप्रैल महीने से दिसंबर महीने तक की अवधि में छह हजार करोड़ रुपये की लोन लिमिट है। दिसंबर से मार्च तक तिमाही के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक अलग लोन लिमिट सैंक्शन होगी. दिसंबर महीने तक राज्य सरकार 2 हजार 600 करोड़ रुपये का लोन ले सकती है।

वेतन पर ही सालाना 20 हजार 639 करोड़ रुपये खर्च : वित्त वर्ष 2026-27 में राज्य सरकार को कर्मचारियों के वेतन पर ही सालाना 20 हजार 639 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे. इससे भी बढ़कर चिंता की बात यह है कि वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद राज्य सरकार के सिर पर आई एरियर की लायबिलिटी आउट ऑफ कंट्रोल होती चली जाएगी। बीते दिनों हिमाचल के दौरे पर आए सोलहवें वित्त आयोग के समक्ष राज्य सरकार ने इससे जुड़े तथ्य भी रखे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बालीचौकी बीडीओ पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, मामला मुख्यमंत्री दरबार पहुंचा

सराज में विकास कार्यों पर विवाद, बीडीओ के खिलाफ स्वतंत्र जांच की मांग आरोपों और जवाबों के बीच घिरा बालीचौकी विकास खंड, जांच की उठी मांग एएम नाथ। बालीचौकी/शिमला : सराज विधानसभा क्षेत्र के...
हिमाचल प्रदेश

एनवाईके और एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा तीसरा राष्ट्रीय युवा सांसद उत्सव: डाॅ लाल सिंह

ऊना, 17 फरवरी: नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में तीसरा राष्ट्रीय युवा सांसद उत्सव आयोजित होगा। यह जानकारी एनवाईके उपनिदेशक डाॅ लाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र मणिमहेश झील में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लगाई डुबकी

एएम नाथ। चम्बा : भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी यानि योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण दिवस पर सोमवार को एक ओर देश-दुनिया के मंदिरों में उत्सव का माहौल रहा, वहीं इस विशेष पावन अवसर पर...
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई के युवाओं को नैस्ले इंण्डिया में 16 को, 22 को एनएफएल व बीबीएबी में मिली अप्रिटिंगशिप

ऊना I  लॉकडाऊन के इस समय में यहां कई लोग रोजगार से वेरोजगार हो रहे हैं वहीं सन्तोषगढ स्थित हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई टी...
Translate »
error: Content is protected !!