कर्नल बाठ की पत्नी ने सीएम मान के वादे पर उठाया सवाल : कहा…..टूटता दिख रहा है सीएम का न्याय दिलाने का भरोसा

by
पटियाला। कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ व उनके बेटे अंगद सिंह के साथ मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री पर कार्रवाई न करने आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप कर्नल बाठ की पत्नी जसविंदर कौर बाठ ने लगाए।
वहीं कर्नल के सांढू गुरतेज सिंह ढिल्लों ने भी अलग से मीडिया को संबोधित करते हुए खुद को मिलने वाली धमकियों की जानकारी दी।
कर्नल बाठ की पत्नी जसविंदर कौर बाठ ने मुख्यमंत्री पर वादा पूरा न करने का आरोप लगाया है। जसविंदर कौर का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल 31 मार्च को शाम तक इस मामले में कोई बड़ी घोषणा करने का वादा किया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई की घोषणा नहीं की गई और न ही मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा उनसे कोई संपर्क किया गया है ।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए जसविंदर कौर बाठ ने कहा कि मारपीट की घटना के 20 दिन बाद उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की और न्याय मिलने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके सिर पर हाथ रखकर न्याय का भरोसा दिलाया था, लेकिन यह भरोसा अब टूटता नजर आ रहा है।
कर्नल की पत्नी ने कहा कि ऐसा लगता है कि पुलिस के साथ-साथ पंजाब सरकार भी टालमटोल कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने ओएसडी को भी इस मामले पर अपडेट देने को कहा था लेकिन उसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई संपर्क नहीं हुआ।
ओएसडी को कई बार फोन और मैसेज किया गया लेकिन न तो किसी ने फोन उठाया और न ही किसी मैसेज का जवाब मिला। इसलिए भरोसा टूटता नजर आ रहा हैॉ। जसविंदर कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह फैसले लेने के लिए मशहूर हैं और उन्होंने ऐसे पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने की बात भी कही थी लेकिन आज तक इस बारे में कोई घोषणा नहीं की गई।
कर्नल के सांढू ने धमकियां मिलने का आरोप लगाया
कर्नल बाठ के सांढू एवं भाजपा नेता गुरतेज सिंह ढिल्लों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि उनको अपने परिजनों के लिए न्याय मांगने पर धमकियां मिल रही हैं । ढिल्लों ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने की साजिश रची जा रही है। लेकिन वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे पुलिस की बर्बरता के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं और उन्होंने अदालत का दरवाजा भी खटखटाया है और न्याय मिलने तक यह लड़ाई जारी रहेगी।
सस्पेंड इंस्पेक्टर रौनी ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई
कर्नल बाठ पर हमला मामले में नामजद चार इंस्पेक्टरों में से एक सस्पेंड इंस्पेक्टर रौनी सिंह ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। रौनी सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। कर्नल बाठ की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने चार इंस्पेक्टर रौनी सिंह, हरजिंदर सिंह ढिल्लों , हैरी बोपाराय , शमिंदर सिंह के अलावा राजवीर सिंह व सुरजीत सिंह व अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इन पुलिस अधिकारियों ने न केवल उन पर और उनके बेटे अंगद सिंह बाठ पर बेरहमी से हमला किया बल्कि उनकी धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई। घटना के बाद रौनी सिंह को सस्पेंड कर बरनाला ट्रांस्फर कर दिया गया था।

3 अटैचमेंट • Gmail ने इनकी जांच की है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई,4869 वाहनों पर पुलिस का शिकंजा

मॉडिफाइड बाइक और फर्जी नंबर प्लेट वालों की शामत। पुनीत महाजन:  चंडीगढ़ / जयपुर । सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस ने राज्यव्यापी...
article-image
पंजाब

आप ने प्रचार तेज किया अभियान – मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रचार में जुट चुके : केजरीवाल 10 नवंबर को चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक और गिद्दड़बाहा में करेंगे चुनाव प्रचार

पंजाब में 20 नवंबर को चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रचार में जुटे हैं। वे सभी हलकों में रोड शो और रैलियां...
article-image
पंजाब

रोटेरियन अवतार सिंह के सिर पर सजा रोटरी मिड टाऊन का ताज

 होशियारपुर :  स्थानीय होटल में रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाऊन का अवार्ड फंक्शन व इंस्टालेशन सरमनी का आयोजन प्रधान ए.एस. अरनेजा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें स्टेज का संचालन पूर्व प्रधान गोपाल वासुदेवा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन के जरिये निकाले छुरी-कांटे और पेन-डाॅक्टरों ने मानसिक रोगी के पेट से …. जानिए पूरा मामला

एएम नाथ।  नेरचौक : हिमाचल प्रदेश के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हाल ही में एक मानसिक रोगी को असहनीय पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया...
Translate »
error: Content is protected !!