कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत, लोगों ने भाजपा की धुव्रीकरण की राजनीति को पूरी तरह ठुकरा दी : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह

by

शिमला : कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व मालिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित सभी नेताओं को बधाई दी है। उन्होंने कर्नाटक के मतदाताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल से अब देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएंगी। प्रतिभा सिंह ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि लोगों ने भाजपा की धुव्रीकरण की राजनीति को पूरी तरह ठुकरा दी है। हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत से साबित हो गया है कि देश में भाजपा के खिलाफ हवा चल पड़ी है। उन्होंने कहा है देश में अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और 2024 में केंद्र में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बारह मिनट में छे लाख कैश और करीब छे तोले सोने के गहने चोरी : गांव मलकोवाल के एक घर तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने किए चोरी

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव मल्कोवाल के एक घर में से दोपहर के मात्र बारह मिनट में तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने एक घर से करीब छे लाख कैश और छे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी सड़क और जनजातीय दर्जे के मुद्दों पर राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के समक्ष उठी आवाज : विधायक डॉ. जनक राज ने रखीं भरमौर-पांगी क्षेत्र की प्रमुख मांगें

आयोग ने हिमाचल सरकार से मांगी अनुशंसा, जनजातीय क्षेत्रों की उम्मीदें बढ़ीं एएम नाथ। शिमला : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने मंगलवार को शिमला स्थित पीटरहॉफ में आयोजित बैठक के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संत बाबा ढांगू वाले गुर्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन में 20वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : खेलकूद व शिक्षा के समन्वय से ही होता है सर्वांगीण विकास : मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की अध्यक्षता, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित रोहित जसवाल।  ऊना, 16 मार्च : संत बाबा ढांगू वाले गुर्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन में आज(सोमवार) को 20वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह...
हिमाचल प्रदेश

पांच लाख तक का जुर्माना होगा अवैध खनन में संलिप्त लोगों के पकड़े जाने पर : रेत व बजरी पंजाब-हरियाणा से लेकर आने वाली गाड़ियों को भी टैक्स देना पड़ेगा

शिमला : रेत व बजरी पंजाब-हरियाणा से लेकर आने वाली गाड़ियों को भी अब हिमाचल आकर टैक्स देना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने भी पंजाब की तर्ज पर भवन निर्माण सामग्री पर सेस लगाने की...
Translate »
error: Content is protected !!