कर्मचारियों-नागरिकों-सफाई कर्मियों ने दिलाया नगरोटा को सम्मान: बाली

by
धर्मशाला,12 जनवरी। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरोटा बगबां के अव्वल रहने पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने नगर परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों तथा नगरोटा बगबां के सभी नागरिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार तथा नागरिकों के आपसी समन्वय के साथ ही नगरोटा बगबां को यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को स्वच्छता में बेहतर बनाने के प्रयास करने वाले अधिकारियों, नागरिकों तथा सफाई कर्मचारियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा ताकि बेहतरीन कार्य करने की सभी को प्रेरणा मिल सके।
पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा बगबां विस क्षेत्र को पूरे राज्य भर में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा इस के लिए सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता पर विशेष फोक्स किया गया है। इस के लिए सभी अधिकारियों तथा नागरिकों की ओर से रचनात्मक सहयोग भी मिल रहा है।
आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा शहर के चरणबद्व विकास के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नगरोटा शहर के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है ताकि स्वच्छता के साथ साथ पर्यटन को भी विकसित किया जा सके। आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में स्वच्छता के साथ साथ अनछुए पर्यटक स्थलों को विकसित करने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ताकि पर्यटन की दृष्टि से भी नगरोटा विस क्षेत्र बेहतर गंतव्य बन सके।
पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि विकास पुरूष स्व जीएस बाली ने हमेशा ही विकास की दृष्टि से नगरोटा विस क्षेत्र को आगे बढ़ाया है तथा इसी परंपरा को कायम रखते हुए नगरोटा के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑस्ट्रेलिया ने 15 भारतीयों को धक्के मारकर निकाला, चार्टर्ड फ्लाइट से भेजा…पढ़िए क्या था इनका गुनाह?

नई दिल्ली : गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीयों को डिपोर्ट कर दिया गया। ये सभी लोग एक विशेष चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। इनमें से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फर्जी नियुक्ति पत्रों का मामला “25 युवा ठगे हिमाचल सचिवालय में नौकरी के नाम पर : पांच और गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला  :  सचिवालय में सरकारी नौकरी के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने के मामले में पुलिस ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है।   हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सरकारी नौकरी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिनेश कौशल बने बददी शहरी निकाय प्रकोष्ठ के मण्डल संयोजक

बी.बी.एन. 8 फरवरी (तारा) : भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन शहरी निकाय प्रकोष्ठों ने मण्डल संयोजकों और सह संयोजकों नियुक्तियां की घोषणा कर दी है। जिला संयोजक लोकेश दत्ता ने बताया कि शहरी निकाय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनीमिया की रोकथाम के लिए करें हरे पत्तेदार सब्जियों व मौसमी फलों का सेवन : वीना देवी

तीसा में जागरूकता शिविर के साथ हुआ पोषण माह का समापन जागरूकता शिविर में किया गया स्थानीय संतुलित आहार की प्रदर्शनी का आयोजन एएम नाथ। चम्बा (तीसा) : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा...
Translate »
error: Content is protected !!