कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया प्रदेश सरकार ने

by

हमीरपुर : राज्य सरकार ने इस माह की 25 तारीख को होने वाली कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) परीक्षा के प्रश्न पत्र के लीक होने की घटना के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के कामकाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार मुक्त व जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दिखाता है।
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने उक्त शब्द मीडिया से बातचीत करते हुए कहे। उन्हींनो ने कहा कि इस तरह का कदाचार काफी समय से चल रहा था और ऐसा प्रतीत होता है कि आयोग अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन पारदर्शिता से नहीं कर रहा था।
नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व मंे राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और आयोग के कामकाज में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से नौकरी चाहने वाले युवाओं का विश्वास भर्ती एजेंसियों पर बना रहेगा।
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर एडीजी एसवी एंड एसीबी ने एचपीएसएससी द्वारा आयोजित पिछली परीक्षाओं में कथित कदाचार के संबंध में और खुलासे की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है। उन्होंने कहा कि टीम का नेतृत्व डीआईजी एसवीएसीबी जी. शिवकुमार करेंगे और तीन पुलिस अधीक्षक, चार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और तीन पुलिस उप-अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्य मंे अपना सहयोग प्रदान करेगे। उन्होंने कहा कि वे आरोपों की पूछताछ/जांच करेंगे और हमीरपुर में चल रही जांच में सहयोग के लिए एक अलग तकनीकी टीम का भी गठन किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केलांग में जिला स्तरीय रेड क्रॉस दिवस धूमधाम से मनाया : उपायुक्त किरण भड़ाना ने स्वास्थ्य शिविरों का किया शुभारंभ

एएम नाथ।  केलांग, 8 मई  : जिला मुख्यालय केलांग के पुराने सर्किट हाउस में आज जिला स्तरीय रेड क्रॉस दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त लाहौल स्पीति किरण भड़ाना ने बतौर मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय बैंकर्स  समन्वय  एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित : सहायक आयुक्त पीपी सिंह  ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 5 मार्च :   सहायक आयुक्त   पीपी सिंह की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय बैंकर्स  समन्वय  एवं समीक्षा समिति की बैठक  का आयोजन किया गया । जिला में विभिन्न बैंकों द्वारा जमा-ऋण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

31 अक्टूबर तक कराई जा सकेगी वोट के लिए रजिस्ट्रेशन : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बोर्ड की चुनावों के लिए वोट रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाई गई

 योग्य केसधारी व्यक्ति अपनी वोट जरूर बनवाएं – जिला निर्वाचन अधिकारी होशियारपुर, 18 सितंबर :  चीफ कमिश्नर गुरुद्वारा चुनाव, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बोर्ड के चुनावों के लिए जिला होशियारपुर में योग्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय छात्र परिषद पीजी कालेज उन्ना : प्रिया ठाकुर प्रधान, आंचल उपप्रधान, पायल संयुक्त सचिव

उन्ना। स्थानीय पीजी कालेज नवगठित केंद्रीय छात्र परिषद (सीएससीए) के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल प्रो. सतदेव भारद्वाज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।...
Translate »
error: Content is protected !!