कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर बुलन्द करेगा आवाज : हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को शिमला में महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर के विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश के कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर एक विस्तृत चार्टर तैयार कर सरकार को सौंपा जाएगा। इसके तहत मुख्य रूप से 11 फ़ीसदी महंगाई भत्ते (डीए) की बकाया राशि, छठे वेतन आयोग के एरियर का भुगतान, 4-9-14 टाइम स्केल की बहाली और लंबित मामलों का समाधान, कॉलेज और विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लिए करियर एडवांसमेंट स्कीम को यूजीसी के आधार पर लागू करने जैसी मांगें शामिल रहेंगी।
संघ ने केंद्र सरकार द्वारा 2025 के बजट में 12.75 लाख तक की आय पर टैक्स छूट का स्वागत किया। लेकिन साथ ही एनपीएस (नई पेंशन योजना) कर्मचारियों के 9200 करोड़ रुपये की राशि को केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को शीघ्र लौटाने की मांग उठाई, ताकि कर्मचारियों के 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया भुगतान को निपटाया जा सके। संघ ने राज्य सरकार से मांग की कि संविदा कर्मचारियों के लिए लागू किए गए कॉन्ट्रैक्ट एम्प्लॉइज सर्विस बिल को वापस लिया जाए। साथ ही, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) से वंचित विभागों, निगमों और बोर्डों के कर्मचारियों को भी इसका लाभ दिया जाए। महासंघ ने राज्य में यूपीएस (यूनिवर्सल पेंशन स्कीम) को लागू करने का विरोध किया और इसे बहाल न करने की मांग उठाई।
रिक्त पदों को भरने और पद समाप्त न करने की मांग :   संघ ने सभी विभागों, बोर्डों और निगमों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की। साथ ही, सरकार द्वारा पदों को समाप्त किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। महासंघ ने साफ कहा कि किसी भी पद को समाप्त करने से पहले स्टेकहोल्डर्स से सलाह ली जानी चाहिए।
एचआरटीसी कर्मियों और बिजली बोर्ड के मुद्दों पर चर्चा : बैठक में एचआरटीसी (हिमाचल सड़क परिवहन निगम) को रोडवेज का दर्जा देने और कर्मियों के ओवरटाइम भुगतान को शीघ्र जारी करने की मांग उठाई गई। वहीं, बिजली बोर्ड में 600 पदों को समाप्त किए जाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए इन पदों को बहाल करने की मांग की गई।
महिला कर्मचारियों और अन्य भत्तों में सुधार की मांग : संघ ने मांग की कि सभी पात्र महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव दी जाए और सरकारी कर्मचारियों के लिए चिकित्सा भत्ते (मेडिकल अलाउंस) की राशि को केंद्र सरकार के पैटर्न पर बढ़ाया जाए। इसके अलावा, एचआरए (हाउस रेंट अलाउंस) और अन्य भत्तों में भी केंद्र के समान वृद्धि की मांग की गई।
शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के मुद्दों पर चर्चा
बैठक में शिक्षा विभाग में 2017 के बाद नियुक्त 2500 प्रधानाचार्यों को नियमित करने, पीटीए शिक्षकों, कंप्यूटर और वोकेशनल शिक्षकों को पॉलिसी के तहत स्थायी करने की मांग की गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल एक्ट लागू करने की मांग उठाई गई।
संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने आगामी रणनीति के तहत फरवरी के अंतिम सप्ताह से प्रत्येक जिले में बड़े पैमाने पर जनरल हाउस आयोजित करने का निर्णय लिया। शिमला से इसकी शुरुआत की जाएगी और हर महीने दो जिलों में बैठकें की जाएंगी, ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके। इसके अलावा, महासंघ ने 11 फरवरी को हमीरपुर में बिजली बोर्ड द्वारा आयोजित महापंचायत को समर्थन देने और उसमें भाग लेने का निर्णय लिया।
प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि महासंघ जल्द ही मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को मांग पत्र सौंपेगा और सरकार से वार्ता की उम्मीद करेगा, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। महासंघ का मानना है कि सरकार की ओर से सकारात्मक निर्णय न लेने की स्थिति में कर्मचारियों को आंदोलन के लिए भी तैयार रहना होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी ने की जिला बाल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक : अनाथ बच्चों को सुख आश्रय योजना से जोड़ने के लिए डाटाबेस तैयार करने के दिए निर्देश

ऊना, 17 जुलाई – अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने बताया कि फोस्टर केयर योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मीरपुर में भूतपूर्व सैनिकों की जिलावार स्क्रीनिंग 11 से 22 दिसंबर तक : विभिन्न विभागों और संस्थानों में गार्ड, सुपरवाइजर और अन्य सेवाओं के लिए होगा चयन

हमीरपुर 07 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर द्वारा विभिन्न विभागों, बोर्डों, संस्थाओं, केंद्रीय एवं राज्य सरकार के अन्य उपक्रमों और प्रोजेक्टों में सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर और अन्य सेवाएं आउटसोर्स आधार पर समय-समय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उचित मूल्य की दुकान के आवंटन के लिए 5 फरवरी तक कर सकते आवेदन : उचित मूल्य की दुकान छलाड़ा ( वार्ड नंबर 5) का किया जाएगा आवंटन

एएम नाथ। चंबा ,9 जनवरी :   जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरुषोत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चंबा के विकासखंड भटियात में 1 उचित मूल्य की दुकान का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता लालपुरा की संस्था ‘इंसानियत पहले’ द्वारा कैंसर, रक्त एव आंखों की जांच का विशाल कैंप आयोजित

सैकड़ों लोगों ने शिविर का लाभ उठाया- गढ़शंकर, 20 नवम्बर: भाजपा के रूपनगर जिला अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा की संस्था इंसानियत पहले द्वारा ग्लोबल पंजाब एसोसिएशन के सहयोग से गढ़शंकर तहसील के गांव अचलपुर...
Translate »
error: Content is protected !!