कर दिया 2024 का पहला मर्डर : अस्पताल में डॉक्टर की हत्या के बाद नाबालिग ने पोस्ट में लिखा

by

दिल्ली :  कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र के जैतपुर एक्सटेंशन स्थित नीमा अस्पताल में बुधवार देर रात को डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  नाबालिग आरोपित ने कनपटी में गोली मारकर डॉक्टर की हत्या की।

मुख्य आरोपित व एक किशोर मरीज बनकर अस्पताल के अंदर घुसे थे। डाक्टर की पहचान जावेद अख्तर   के रूप में हुई है। वह यूनानी चिकित्सक थे। पुलिस ने मुख्य आरोपित को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो गोली मारने वाले शातिर का अस्पताल में कार्यरत नर्स की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जबकि नर्स के डॉक्टर जावेद के साथ संबंध थे। डॉक्टर को रास्ते से हटाने के लिए नर्स के पति ने मुख्य आरोपित के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

 मुख्य आरोपित से बेटी से शादी कराने का भी किया वादा :   इतना ही नहीं हत्या के एवज में उसने अपनी बेटी से शादी कराने का भी मुख्य आरोपित से वादा किया। पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि यूनानी डॉक्टर जावेद अख्तर परिवार के साथ जामा मस्जिद इलाके में रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटी हैं।

जावेद जैतपुर एक्सटेंशन की खड्डा कालोनी स्थित तीन बेड वाले नीमा अस्पताल में प्रैक्टिस करते थे। वह बुधवार देर रात अस्पताल में ड्यूटी पर थे। उस समय अस्पताल में एक नर्स व सहायक भी था। रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर दो किशोर अस्पताल में आए।

गोली मारकर हत्या :  एक के पैर में चोट लगी थी। उसने नर्सिंग स्टाफ से ड्रेसिंग बदलने के लिए कहा। इस पर उसकी ड्रेसिंग बदल दी गई। इसी बीच आरोपित दवाई लेने की बात कहकर डॉक्टर जावेद अख्तर के केबिन में गए। यहां पर एक नाबालिग बदमाश ने जावेद की कनपटी में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। आरोपित बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। जैसे ही फायरिंग हुई तो नर्स और सहायक चिल्लाते हुए अस्पताल से बाहर आए। वारदात से इलाके में अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में आसपास के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 कर दिया पहला मर्डर :   पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपित की पहचान कर उसकी इंस्टाग्राम आइडी खंगाली है। इस पर आरोपित ने पिस्तौल के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की है। इस पर लिखा है कि कर दिया 2024 का पहला मर्डर। पुलिस दूसरे आरोपित की पहचान करने में भी जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का भव्य शुभारंभ : शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन

तारा। बीबीएन : नालागढ़ स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खेल मैदान में सोमवार से 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का भव्य एवं गरिमामय उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन शिक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16 वर्षीय नाबालिग किशोरी से ट्रक में रेप : किशोरी ने आरोपी के डर के चलते परिजनों को नहीं बताया, पेट में दर्द हुई तो मां को पता चला

शिमला : रामपुर में  16 वर्षीय किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। एक ट्रक ड्राइवर ने नाबालिग को अपने ही ट्रक में खींचा और उससे 2 बार रेप किया। इसकी जानकारी परिजनों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

महासंघ का राज्य स्तरीय स्थापना दिवस : समय-समय पर कर्मचारियों के देय लाभ जारी कर रही प्रदेश सरकार, प्रदेश के विकास में कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान : यादविन्दर गोमा

रोहित राणा ।  मंडी, 20 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 59वां राज्य स्तरीय स्थापना दिवस आज मंडी में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविन्दर...
article-image
पंजाब

आतंकी ट्रेनिंग कैम्प को फंडिंग; आतंकवादी था हरदीप सिंह निज्जर : सांसद रवनीत सिंह

चंडीगढ़ :कनाडा में भारत पर हमले की साजिश, आतंकी ट्रेनिंग कैम्प को फंडिंग, आतंकवादी था हरदीप सिंह निज्जर। यह ब्यान सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने राज्यसभा में कनाडा के प्रधानमंत्री को लेकर दिया था।...
Translate »
error: Content is protected !!