कलयुगी बेटा ही निकला बाप का कातिल…. माहिलपुर पुलिस ने किसान की हत्या के मामले की गुथी सुलझाने का किया दावा

by

27 मई को टूटोमजारा गांव में हवेली में सोए किसान हरभजन सिंह की हत्या का मामला।
माहिलपुर – 27 मई को टूटोमजारा के 79 वर्षीय किसान हरभजन सिंह की हत्या उसके ही कलयुगी छोटे बेटे भूपेंद्र सिंह ने की थी इस बात का खुलासा सूत्रों ने करते हुए कहा कि फॉरेन्सिक जांच के लिए भेजे गए भूपेंद्र सिंह के कपड़ों पर उसके मिरतक बाप का ही खून लगा हुआ था जबकि पुलिस द्वारा पूछने पर उसने अपनी पत्नी की माहवारी आने की बात कही थी।।बताया जा रहा है कि पुलिस ने भूपेंद्र सिंह द्वारा अपने बाप की हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए डंडा व कुल्हाड़ी बरामद कर ली है जिसके साथ हत्या की गई थी। भूपेंद्र सिंह ने हत्या के बाद खून से सने कपड़े घर जाकर धो डालें थे और डंडा और कुल्हाड़ी छुपा दिए थे। उसने हत्या का संदेह चोरो पर जाए इसलिए अपने दूध देने वाले पशुओं को खुला छोड़ दिया था ताकि लोगों का संदेह पशु चोरो पर हो लेकिन उसके पायजामे पर लगे खून के धब्बे ने सच्चाई बयान कर दी।
बता दें कि किसान हरभजन सिंह की हत्या का मामला 27 मई को उस वक्त सामने आया था जब गांव का व्यक्ति गांव से बाहर बनी हरभजन सिंह की हवेली की और गया था तो उसने देखा कि हरभजन सिंह के पशु इधर उधर घूम रहे थे और उसका शव खटिया पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। इस बात की जानकारी उक्त व्यक्ति ने फोन पर मिरतक के बेटों मनदीप सिंह व भुपिंदर सिंह को दी थी और पुलिस को इस घटना की जानकारी मिलने पर उनके उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पुहंचे थे। उस समय मिरतक के छोटे बेटे भूपिंदर सिंह के कपड़ो पर लगे खून को देखकर पूछताछ करने पर उसने अपनी पत्नी को पीरियड आने की बात कही थी लेकिन महिला पुलिस कर्मी द्वारा जांच करने पर उसकी पत्नी को पीरियड आने वाली बात झूठ निकली थी। भूपिंदर सिंह हत्या के बाद से ही माहिलपुर पुलिस की निगरानी में है और शुक्रवार को हरभजन सिंह के संस्कार के समय पुलिस उसे गांव ले गई और बाद में फिर साथ ले गई थी और उसके बाद से वह पुलिस की देखरेख में रहा। अब जबकि मामला बिल्कुल साफ हो गया है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी करने की तैयारियों में जुट गई है पहले पुलिस द्वारा अज्ञात कातिल पर मामला दर्ज किया था और अब उसमें सप्लीमेंट एफआरआई दर्ज कर रही है।
इस संबंध में एसएचओ सतविंदर सिंह धालीवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला सुलझ गया है उसका बेटा भूपेंद्र सिंह ही अपने पिता का कातिल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीडीपीओ शिकायतकर्ता से 30000 रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अपने अभियान के दौरान बुधवार को लुधियाना जिले के पखोवाल के बीडीपीओ गुरमुख सिंह को 30000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार...
article-image
पंजाब

पीयू के इलेक्ट्रिशियन और एक किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान : दो घटनाओं से धनास में सनसनी

चंडीगढ़। धनास क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक युवक और किशोरी के फंदा लगाने से सनसनी फैल गई। घटना अलग-अलग स्थानों पर हुईं। पहली घटना लाला वाला पीर के नजदीक मकान नंबर-11ए में हुई।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी मंदिर ट्रस्ट, दियोटसिद्ध के कैलेंडर-2025 का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया विमोचन

शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी मंदिर ट्रस्ट, दियोटसिद्ध के कैलेंडर-2025 का विमोचन किया। इस अवसर पर एसडीएम बड़सर-सह-मंदिर ट्रस्ट दियोटसिद्ध के अध्यक्ष राजेंद्र गौतम भी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

90 वर्षीय बचितर सिंह की मौत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कालेज अमृतसर के लिए किया दान

गढ़शंकर।  गांव बिल्डों के 90 वर्षीय बचितर सिंह की मौत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कालेज अमृतसर को रोटरी आई बैंक कोर्निया ट्रांसपेलेंट सोसाइटी द्वारा दान कर दिया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!